{"_id":"5986144b4f1c1b5d418b4896","slug":"201501959243-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालन नदी में बहकर आई बछिया दलदल में फंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालन नदी में बहकर आई बछिया दलदल में फंसी
Updated Sun, 06 Aug 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद। एक फौजी ने आरएसएस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मालन नदी में बहकर आई एक बछिया को जीवनदान दिया।
संतोषी माता मंदिर के निकट बने नवनिर्मित मालन नदी के रपटा पुल के नीचे बहकर आई एक बछिया पुल के निकट मिट्टी में धंस गई। कई राहगीर देखकर भी अंजान बन गए। इसी बीच नजीबाबाद निवासी अवधेश कुमार फौजी की निगाह जिंदगी-मौत से जूझ रही बछिया पर पड़ी। अवधेश कुमार ने आरएसएस स्वयंसेवकों को घटना की जानकारी दी। आरएसएस के व्यवस्था प्रमुख कोमल सिंह, उदय चौधरी, डिंपल चौधरी, सिद्धार्थ चंद्रा, मुकेश वाल्मीकि, मुकेश सैनी, सोहराब खान ने फौजी अवधेश के साथ मिलकर बछिया को नदी सुरक्षित निकाल लिया। गऊ सेवकों ने बछिया को नहलाकर चारा आदि देने के बाद उसे स्वतंत्र विचरण के लिए मुक्त कर दिया।