{"_id":"5c9d158abdec2214154eaa70","slug":"191553798538-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 दिन में किसानों के खाते में गया 158 करोड़ का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 दिन में किसानों के खाते में गया 158 करोड़ का भुगतान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 दिन में किसानों के खाते में गया 158 करोड़ रुपया
बिजनौर। चुनाव आते ही चीनी मिलों के भुगतान में भी तेजी आई है। जिले की चीनी मिलों ने 15 दिन में 158 करोड़ का भुगतान किसानों के खातों में भेज दिया है। शत प्रतिशत भुगतान के लिए चीनी मिलों ने लोन के लिए आवेदन भी कर दिया है। वेव ग्रुप की बिजनौर और चांदपुर चीनी मिल को 50 करोड़ का लोन उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक लखनऊ ने मंजूर भी कर दिया है।
जिले की चीनी मिल बकाया गन्ना मूल्य भुगतान में सूबे में नंबर वन हैं। लोकसभा चुनाव आते ही बकाया गन्ना मूल्य भुगतान में और भी तेजी आई है। 11 मार्च तक जिले की चीनी मिलों ने किसानों को 1209 करोड़ का भुगतान भेजा था। जिले की नौ चीनी मिलों ने 26 मार्च तक 1367 करोड़ का भुगतान कर दिया है। यानि करीब 15 दिन में किसानों के खातों में 158 करोड़ का भुगतान जा चुका है। नियम के अनुसार गन्ना भुगतान 14 दिन के अंदर करने पर भी अब जोर दिया जा रहा है। इसके लिए चीनी मिलों ने लोन के लिए केंद्र सरकार को आवेदन भेज दिए हैं। जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह के अनुसार गन्ना भुगतान करने के लिए चीनी मिलों पर पूरा दबाव बना रखा है। चीनी मिलों ने लोन के लिए भी आवेदन किया है। चीनी बेचकर भी मिलें भुगतान कर रही हैं।
चीनी मिल भुगतान बकाया
धामपुर 365 77
स्योहारा 290 78
बिलाई 66 233
बहादरपुर 194 39
बरकातपुर 119 128
बुंदकी 224 24
चांदपुर 26 92
बिजनौर 16 57
नजीबाबाद 83 20
कुल 1367 752
नोट : ये आंकड़े गन्ना विभाग से लिए गए हैं और करोड़ रुपये में हैं।