फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   कबड्डी में नजीबाबाद क्लब ने फहराई विजय पताका

कबड्डी में नजीबाबाद क्लब ने फहराई विजय पताका

Fri, 22 Feb 2019 12:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
कबड्डी में नजीबाबाद क्लब ने फहराई विजय पताका
कबड्डी में नजीबाबाद क्लब ने फहराई विजय पताका
विज्ञापन

बिजनौर। वीकेआईटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में आयोजित चार दिवसीय कल्पवृक्ष-2019 समारोह के दूसरे दिन पहला कबड्डी मैच कुंवर सत्यवीरा कॉलेज बिजनौर एवं वीकेआईटी नजीबाबाद क्लब के बीच खेला गया। इसमें नजीबाबाद ने 30-17 से विजय पताका फहराई। इसके अलावा कई अन्य प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर हुनर दिखाए।

कॉलेज में कल्पवृक्ष-2019 समारोह के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जा रहा है। बृहस्पतिवार को पहला कबड्डी मैच कुंवर सत्यवीरा कॉलेज बिजनौर एवं वीकेआईटी नजीबाबाद क्लब के बीच हुआ। इसे नजीबाबाद क्लब ने 30-17 से जीत लिया। दूसरे मुकाबले में वीकेआईटी इलेक्ट्रीकल ने वीकेआईटी मेकेनिकल को 29-20 से पराजित किया। साथ ही पुलवामा हमले पर हुई पोस्टर प्रतियोगिता में बीटीसी द्वितीय वर्ष की छात्रा हर्षिता चौधरी अव्वल रही, जबकि बीटैक मेेकेनिकल के छात्र प्रक्षेप गौड़ द्वारा वाटर लेवल इंडीगेटर विद ऑटोमेटिव पावर कंट्रोल मॉडल को खूब सराहा गया। महिला सिंग्लस बैडमिंटन के पहले व दूसरे राउंड में जीजीआईसी की स्वाति ने वीकेआईटी मानसी को 15-05 से हराकर महिला खिताब अपने नाम किया। क्रिकेट मैच में कृष्णा क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रतिद्वंद्वी टीम के सामने 109 का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए शेट्टी क्लब की टीम 80 रन पर ही सिमट गई। जबकि वीकेआईटी मेकेनिकल ने बुखारा क्लब को 94 रन से करारी शिकस्त दी। वॉलीबाल में स्टेडियम बी ने वीकेआईटी डीफार्मा को 15-07 से हराया। स्टेडियम ए ने जेपीएसडी बांकपुर की टीम को 21-16 से पराजित किया। खो-खो के पुरुष वर्ग के फाइनल में वर्धमान कॉलेज की टीम ने वीकेआईटी बी को हराया। महिला वर्ग के फाइनल में वर्धमान ने वीकेआईटी बीटीसी को करारी शिकस्त दी। जबकि 400 मीटर दौड़ में मोहम्मद आबिद ने प्रथम और शुभम कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर मैनेजिंग डायरेक्टर अभिषेक सिंह, रोहित कुमार, पिंकुर कुमार, मोहम्मद जाहिद, सुजीत कुमार विशाल राजपूत, प्रिंस कुमार, हिंमाशु, निशि, शिवम राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed