{"_id":"5b9958c4867a557f6e5383e3","slug":"191536776388-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल के फ्री डाटा के लाभ व हानि बताए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल के फ्री डाटा के लाभ व हानि बताए
Updated Wed, 12 Sep 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्री मोबाइल डेटा पर वाद विवाद
बिजनौर। वर्धमान कॉलेज में ‘फ्री मोबाइल डेटा वरदान है या अभिशाप’ विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में करीब तीस विद्यार्थियों ने हिस्सा लेते हुए फ्री मोबाइल डेटा के लाभ और हानि के बारे में बताया। पक्ष में विद्यार्थियों ने कहा कि फ्री मोबाइल डेटा मिलने से हम घर पर बैठे बहुत सारी किताबें और शोध पत्र पढ़ सकते हैं। घर बैठे कहीं भी रुपये ट्रांसफर कर सकते हैं। मार्ग में ट्रैफिक की जानकारी भी ले सकते हैं। विपक्ष में कहा कि मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल करने से बच्चों में अनेक प्रकार की बीमारी हो रही हैं। इनमें आंखें कमजोर होना, अवसाद और चिड़चिड़ापन शामिल हैं। प्रतियोगिता में नारायण मिश्रा प्रथम, तपांशी चौधरी द्वितीय और रश्मि तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता का संचालन डॉ. ओपी सिंह ने किया। इस दौरान प्राचार्य सीएम जैन, डॉ. एनएस त्यागी, डॉ. सुनील अग्रवाल, डॉ. एसके शोन, डॉ. अलका साहू, डॉ. शशि प्रभा, डॉ. एकेएस राणा, डॉ. निदा खान आदि मौजूद रहीं।