{"_id":"5b7f07af42c792466049a90e","slug":"191535051695-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिठाई की दुकानों पर पकड़ी घटतौली, सात का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिठाई की दुकानों पर पकड़ी घटतौली, सात का चालान
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। बाट माप विभाग की टीम ने तहसील क्षेत्र में मिठाई की दुकानों पर छापेमारी की। दुकानों पर प्रति किलोग्राम पर 100 ग्राम तक की घटतौली पाई गई। सात दुकानदारों का चालान किया गया है। समन शुल्क के रूप में 11 हजार रुपये की वसूली दुकानदारों से की गई।
बाट माप अधिकारी विमलेश सिंह और सहायक बालम सिंह ने दुकानों पर छापेमारी की। सिविल लाइंस स्थित श्री बीकानेर स्वीट सेंटर पर बिना मोहर लगे बाट आदि से मिठाई की माप होती मिली। इस पर दुकान मालिक का चालान किया गया। इसके अलावा सिंघानिया स्वीट सेंटर, श्रीराम स्वीट सेंटर, सुनील स्वीट्स व बजरंगी मिष्ठान भंडार पर जाकर देखा गया तो मिठाई के डिब्बे को भी मिठाई के साथ ही तोला जा रहा था। प्रति किलोग्राम मिठाई पर 100 से 110 किलोग्राम की घटतौली की जा रही थी। हल्दौर की दो और गंज की एक दुकान पर भी घटतौली पाई गई। सभी सात दुकानदारों का चालान कर दिया गया। बाट माप अधिकारी विमलेश सिंह के मुताबिक घटतौली करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।