{"_id":"5b79b01342c7924661543eb9","slug":"191534701587-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड़कों की हालत खस्ताहाल देख भड़के डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड़कों की हालत खस्ताहाल देख भड़के डीएम
Updated Sun, 19 Aug 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़कों की हालत खस्ताहाल देख भड़के डीएम
बिजनौर। जिलाधिकारी अटल कुमार राय ने कई सड़कों का निरीक्षण करते हुए सड़क की गुणवत्ता की जांच की। साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर सड़कों की खस्ताहाल दशा को सुधारने के निर्देश दिए।
रविवार को डीएम अटल कुमार ने गन्ना विभाग द्वारा बनाए गए दो मार्गों पराग डेरी चक्कर रोड़ से नहर के पुल सालमाबाद तक झालू से गांगखेड़ी मार्ग का निरीक्षण किया। इसके अलावा मंडी परिषद की ओर से तैयार कराए गए चार मार्गों नसीरपुर से किशनपुर भोगन, तरकौला ताहरपुर से जसमोरा, गंज हल्दौर से मुकरपुर गदई तथा सुल्तानपुर से मिठन कुंवर प्रताप सिंह निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी मार्गों पर क्षति और कमियां पाए जाने पर भड़क उठे। डीएम ने अधिकारियों को इन सड़कों की हालत शीघ्रता से सुधारने के निर्देश दिए। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सुनील सागर, जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह, मंडी परिषद के सहायक अभियंता राजीव शर्मा, गन्ना विभाग के अवर अभियंता राजेश सागर आदि मौजूद रहे।