{"_id":"5b58cd174f1c1b48748b6fc7","slug":"191532546327-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों की समस्याओं का हो निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों की समस्याओं का हो निस्तारण
Updated Thu, 26 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षकों की समस्याओं का हो निस्तारण
बिजनौर। उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ ने शिक्षकों की समस्याओं का निस्तारण कराने की मांग को लेकर वित्त एवं लेखाधिकारी मोहम्मद हामिद खान को मांग पत्र सौंपा। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नागेश कुमार व जिला मंत्री प्रशांत सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों ने पति-पत्नी दोनों के शिक्षक होने पर मकान किराए भत्ते का लाभ दिलाने, आश्रित शिक्षकों को पुरानी पेंशन से जोड़ने के लिए आए हाई कोर्ट के आदेश के अनुसार शिक्षकों के वेतन से जीपीएफ कटौती करने, शिक्षकों को प्रत्येक महीने की एक तारीख को वेतन का भुगतान कराने, रिटायर्ड शिक्षकों के सभी देयकों का अविलंब भुगतान कराने, शिक्षकों को लेखा पर्ची उपलब्ध कराने की मांग की गई है। संघ ने प्रत्येक महीने उपस्थिति पंजिका की फोटो कॉपी वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय में जमा कराने पर आपत्ति जताई। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, रईस अहमद खान, ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद चौधरी आदि मौजूद रहे।