{"_id":"5b5235b54f1c1b61508b474e","slug":"191532114357-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैदानी व पर्वतीय क्षेत्र मे भारी वर्षा, रपटे से आवागमन बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैदानी व पर्वतीय क्षेत्र मे भारी वर्षा, रपटे से आवागमन बंद
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
भागूवाला (बिजनौर)। मैदानी व पर्वतीय क्षेत्र में भारी वर्षा होने से कोटावाली नदी का जलस्तर बढ़ गया है। कोटावाली नदी रपटे के ऊपर से करीब चार फीट तेज रफ्तार पानी गुुजरने से वाहनों का आवागमन बंद हो गया। रपटे के दोनों ओर पानी कम होने का इंतजार में खड़े भारी वाहनों की लंबी कतार लगने से जाम की स्थिति बनी है।
शुक्रवार को मैदानी व पर्वतीय क्षेत्र में भारी वर्षा होने से कोटावाली नदी का जलस्तर बढ़ गया है। कोटावाली नदी रपटे पर करीब चार फीट पानी तेज रफ्तार से बह से नदी के दोनों ओर भारी वाहनों के पहिये जाम हो गए हैं। रपटे का जलस्तर कम होने का इंतजार कर रहे नजीबाबाद व हरिद्वार दिशा की ओर आने जाने वाली भारी वाहनों की लंबी कतार लग गई है। करीब एक वर्ष पहले कोटावाली नदी पर बने पुल में तकनीकी कमी आ गई थी। सेतु निर्माण इकाई ने कोटावाली नदी पुल से नजीबाबाद व हरिद्वार दिशा से आने-जाने वाले भारी वाहनों पर रोक लगा दी। हालांकि छोटे वाहनों के लिए पुल मार्ग खोल दिया। सेतु निर्माण इकाई ने पुल के समानांतर नदी क्षेत्र में कच्चे रपटे का निर्माण कर भारी वाहनों का आवागमन शुरू कराकर पक्के रपटे के निर्माण कार्य शुरू किया। सेतुु निर्माण इकाई ने 15 दिन पहले ही पक्के रपटे का निर्माण कार्य पूरा कर उसे भारी वाहनों के लिए खोल दिया था, लेकिन मैदानी और पहाड़ों पर हो रही बारिश के कारण कोटावाली नदी का जलस्तर बढ़ने से फिर से रपटे पर वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है।