{"_id":"5ae8b8ed4f1c1b9c098b7a88","slug":"191525201133-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोनों समुदाय की कमेटी बनाकर विवाद सुलझाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोनों समुदाय की कमेटी बनाकर विवाद सुलझाने के निर्देश
Updated Wed, 02 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
नगीना। गांव गारबपुर में धर्मस्थल पर लाउडस्पीकर बजाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। एसडीएम और सीओ ने दोनों समुदाय के लोगों की कमेटी बनाकर आम सहमति से मामले को सुलझाने के निर्देश दिए हैं।
सोमवार को धर्मस्थल पर लाउडस्पीकर बजाने को लेकर गांव गारबपुर में तनाव हो गया था। दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा नई परंपरा शुरू करने की शिकायत पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाउडस्पीकर उतरवा दिया था, जिससे एक पक्ष में रोष व्याप्त हो गया था। प्रशासन द्वारा बुलाए जाने पर दो पक्ष मंगलवार दोपहर काफी संख्या में नगीना एसडीएम कार्यालय पहुंचे, जहां एसडीएम व सीओ से मामले का समाधान करने की मांग की। एसडीएम ने हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी डा. एनपी सिंह, जिला प्रभारी संजीव मलिक, भाजपा नेता अनूप वाल्मीकि की मौजूदगी में गांव के दोनों पक्षों के पांच-पांच जिम्मेदार लोगों की कमेटी गठित कर आम सहमति से मामले का निस्तारण करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि वे बुधवार को सीओ महेश कुमार के साथ मौके पर पहुंचेेंगे और मामले का निस्तारण किए जाने के लिए सहमति बनाई जाएगी। दोनों अधिकारियों ने गांव के लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। थाना कोतवाली देहात को चौकसी बरतने के निर्देश दिए हैं।