फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   ब्लॉक अधिकारियों व ग्राम पंचायत सचिवों की खींचतान में विकास कार्य ठप

ब्लॉक अधिकारियों व ग्राम पंचायत सचिवों की खींचतान में विकास कार्य ठप

Sun, 14 Jan 2018 11:57 PM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
ब्लॉक अधिकारियों व ग्राम पंचायत सचिवों की खींचतान में विकास कार्य ठप
ज्वाइंट बीडीओ और पंचायत सचिवों में ठनी
विज्ञापन

कासमपुरगढ़ी (बिजनौर)। अफजलगढ़ ब्लाक में अधिकारियों की हठधर्मिता के चलते सरकार की महत्वपूर्ण योजना परवान नहीं चढ़ पा रही हैं। आरोप है कि अधिकारियों और पंचायत सचिवों की खींचतान में ब्लाक क्षेत्र के विकास कार्य ठप पडे़ हैं। बीडीओ के रवैये से खिन्न होकर आधा दर्जन से ज्यादा पंचायत सचिवों ने ब्लाक आना बंद कर रखा है।
प्रधानों ने बताया कि ज्वाइंट बीडीओ सचिवों पर ग्राम पंचायतों में हुए विकास कार्यों के चेक कटाने का दबाव बना रहे हैं। जबकि सचिवों का कहना है कि जो कार्य उनके समय में हुए ही नहीं, वह उसके चेक नहीं काटेंगे। सचिवों का आरोप है कि उनके कार्यकाल से पहले हुए कार्यों में गड़बड़ी की गई है। विकास कार्यों में गड़बड़ी के चलते पंचायत सचिव जांच के शिकंजे में फंसने से बच रहे हैं। इसे लेकर सचिवों की ज्वाइंट बीडीओ से तकरार चल रही है। ज्वाइंट बीडीओ के रवैये के चलते सचिवों ने ब्लाक में आना बंद कर दिया है।
विज्ञापन

बीडीओ और सचिवों में खींचतान के चक्कर में पंचायतों के विकास कार्य ठप हो गए हैं। सात आठ माह से पंचायतों में कोई काम नहीं हो पाया है। उच्चाधिकारियों से भी कई बार शिकायत की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। प्रधानों ने डीएम से मामले में दखल की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समस्या से अधिकारियों को अवगत कराया : ज्वाइंट बीडीओ
वाइंट बीडीओ रोहिताश कुमार का कहना है कि डीएम के आदेेश पर पंचायतों में ग्राम सभा की बैठक आयोजित कराई जा रही है। जो सचिव नहीं आ पा रहे हैं उनकी ही पंचायत बैठक होने से वंचित रह गई हैं। सचिवों के न आने की समस्या को उच्चाधिकारियों से अवगत करा दिया गया है। उधर, सीडीओ डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी का कहना है कि मामला संज्ञान में है, जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed