{"_id":"5a1b07ce4f1c1b97678be06e","slug":"191511720910-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शूटर नाजिश विकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शूटर नाजिश विकार
Updated Sun, 26 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर । 61वीं राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में जिले के टॉप शूटर नाजिश विकार ने स्कीट शूटिंग में विशिष्ट स्थान प्राप्त किया है।
जिला राइफल एसोसिएशन सदस्य खान जफर सुल्तान के मुताबिक दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में नाजिश विकार को दूसरी बार रिनाउंड शूटर की श्रेणी में स्थान मिला है। बिजनौर के लिए गौरव की बात है। नाजिश विकार ने अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेंज पर सफल निशानेबाजी करते हुए यह श्रेणी प्राप्त की है। इस श्रेणी के अनुसार नाजिश विकार को शूटिंग के कोटे से एक लाइसेंस की बंदूक और कारतूस आयात करने का परमिट भी मिलेगा। इस पर आयात शुल्क नहीं लगेगा। इससे पहले भी नाजिश विकार को यह सुविधा प्राप्त हो चुकी है। एसोसिएशन सदस्य खान जफर सुल्तान, कुशलपाल सिंह, अफसर हुसैन खां और अन्य शूटरों ने नाजिश विकार की इस उपलब्धि पर उनको बधाई दी है।