{"_id":"5a049aa14f1c1bc45b8b50ec","slug":"191510251169-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवेदक अपने नजदीकि डाकघर में करें फीस जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवेदक अपने नजदीकि डाकघर में करें फीस जमा
Updated Thu, 09 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर । ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के ऑनलाइन फार्म भरने के बाद फीस जमा करने के लिए आवेदक को बिजनौर में धामपुर नहीं जाना होगा। अधिक आवेदक आने की संभावना देखते हुए डाक विभाग ने फीस जमा करने के लिए छह काउंटर ओर बढ़ा दिए है। अब आवेदक अपने नजदीकि डाकघर में भी फीस जमा करा सकते है।
जिले में ग्रामीण डाक सेवक की भर्ती निकली है। ग्रामीण डाक सेवक की भर्ती के लिए आवेदक को 30 अक्तूबर से 29 नवंबर तक ऑनलाइन फार्म भरकर अपनी फीस बिजनौर और धामपुर के मुख्य डाकघर में जमा करनी थी। लेकिन अधिक आवेदक आने की संभावना होने पर उच्चाधिकारियों ने उप डाकघर नजीबाबाद, किरतपुर, नगीना, स्योहारा, चांदपुर व नहटौर में भी फीस जमा कराने के निर्देश दिए हैं। अब आवेदक को धामपुर और बिजनौर आने की आवश्यकता नहीं है। वह अपने नजदीकी डाकघर में भी फीस जमा कर सकते है। मुख्य डाक अधीक्षक एससी वर्मा ने बताया कि पहले आवेदकों को अपने घरों से दूर बिजनौर और धामपुर मुख्य डाकघर में फीस जमा करनी थी, लेकिन आवेदकों के लिए छह डाकघरों पर ओर फीस जमा करने के लिए काउंटर बनाए गए है।