{"_id":"59b829744f1c1bfb7f8b672d","slug":"191505241460-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी समिति चुनाव का बिगुल बजा, छह नवंबर को मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारी समिति चुनाव का बिगुल बजा, छह नवंबर को मतदान
Updated Wed, 13 Sep 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेडिंग: एक लाख समिति सदस्य चुनाव में डालेंगे वोट
सबहेड: सहकारी समिति चुनाव का बिगुल बजा, समिति की प्रबंध कमेटी संचालकों का चुनाव छह नवंबर को
सभापति, उपसभापति का सात नवंबर को, 28 अक्टूबर से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया
अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा।
सहकारिता विभाग की समितियों के चुनाव का बिगुल बज गया है। शासन स्तर से चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। छह नवंबर को समितियों के प्रबंध कमेटी संचालकों का चुनाव होगा। इसके अगले दिन सात नवंबर को सभापति और उपसभापति के लिए चुनाव होगा। 28 अक्टूबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी, जो तीस अक्टूबर तक चलेगी। समिति चुनाव का कार्यक्रम जारी होते ही क्षेत्र में हलचल बढ़ गई है। क्योंकि इस चुनाव में जिले के एक लाख से अधिक समिति सदस्य वोट डालेंगे।
बता दें कि सहकारी समितियों की प्रबंध कमेटी का चुनाव पांच साल में एक बार होता है। प्रत्येक समिति की प्रबंध कमेटी में तेरह संचालक, एक सभापति और एक उपसभापति होता है। जिले में 45 सहकारी समितियां संचालित हैं। इन समितियों की प्रबंध कमेटी का कार्यकाल तीस अक्टूबर को समाप्त हो रहा है। नई प्रबंध कमेटी गठन को अब चुनाव कराया जाएगा। शासन स्तर से चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। छह नवंबर को प्रबंध कमेटी संचालकों का चुनाव कराया जाएगा। इसके अगले दिन सात नवंबर को सभापति और उपसभापति का चुनाव कराया जाएगा। निर्वाचित होने वाले संचालकों में से ही सभापति और उपसभापति चुने जाएंगे। 28 अक्टूबर को समितियों में संचालक पद के चुनाव को नामांकन होगा। 29 अक्टूबर को नामांकनों की जांच, तीस अक्टूबर को नाम वापसी और अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। चुनाव वाले दिन ही मतगणना कराई जाएगी।
समितियों की प्रबंध कमेटी गठन को चुने जाएंगे 585 संचालक
अमरोहा। सहकारिता विभाग की जिले में 45 समितियां संचालित हैं। प्रत्येक समिति की प्रबंध कमेटी गठन को तेरह-तेरह संचालक चुने जाएंगे। इस प्रकार जिले में 585 पदों पर संचालकों के लिए चुनाव कराया जाएगा। मतदान के जरिए संचालक निर्वाचित होंगे।
विज्ञापन
एक लाख से अधिक समिति सदस्य डालेंगे वोट
अमरोहा। जिले की 45 सहकारी समितियों के करीब एक लाख से अधिक किसान समिति सदस्य हैं। समिति सदस्य ही संचालक के चुनाव में वोट डालेंगे। निर्वाचित होने वाले संचालकों में से ही सभापति और उपसभापति का चयन किया जाएगा।
अधिसूचना से 45 दिन पूर्व सदस्य बनने वाले ही डाल सकेंगे वोट
अमरोहा। सहकारी समिति चुुनाव में नए सदस्य वोट नहीं डाल पाएंगे। चुनाव की अधिसूचना जारी होने से 45 दिन पूर्व बनने वाले सदस्य ही वोट डाल पाएंगे। 45 दिन से कम समय में सदस्य बनने वाले सदस्य चुनाव में वोट नहीं डाल पाएंगे।
बयान
सहकारी समिति चुनाव का शासन स्तर से कार्यक्रम हो गया है। जिला स्तर से चुनाव की विधिवत अधिसूचना जारी होनी बाकी रही है। छह नवंबर को संचालक और सात नवंबर को सभापति, उपसभापति का चुनाव कराना प्रस्तावित हुआ है। 28 अक्टूबर को नामांकन होगा। चुनाव की सभी तैयारियों को पूर्ण कराया जा रहा है। शासन की गाइड लाइन के मुताबिक चुनाव कराए जाएंगे।
कामेंद्र सिंह, एआर कोआपरेटिव