{"_id":"59ada2394f1c1b56738b51b4","slug":"191504551481-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंत्योदय मेले के शुभारंभ पर बोले ब्लॉक प्रमुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंत्योदय मेले के शुभारंभ पर बोले ब्लॉक प्रमुख
Updated Tue, 05 Sep 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष पर तीन दिवसीय अंत्योदय मेला और प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न विभागों के स्टॉल्स लगाए गए और लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर उपाध्याय जी की जीवनी पर प्रकाश भी डाला गया।
तहसील के ड्वाकरा हॉल में आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख अवधेश कुमार ने कहा कि उपाध्याय जी ने अपना पूरा जीवन समाज के दरिद्र, असहाय और दीन-दुखियों की सेवा के लिए समर्पित किया और जीवन के अंतिम क्षणों तक समाज के अंत्योदय के लिए संर्घषरत रहे। अंत्योदय मेला आयोजन का उद्देश्य पंडित जी के विचारों को जनसामान्य तक पहुंचाना और समाज के जरूरतमंद वर्ग को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है। बीडीओ अनवर शेख ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार आज भी प्रासंगिक और अनुकरणीय हैं। उनकी सोच थी कि समाज के अंतिम छोर पर खड़े असहाय व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुुंचे और उसके जीवन में भी अपेक्षित उन्नति हो। इससे पहले ब्लॉक प्रमुख अवधेश कुमार ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। मेले में सूचना विभाग, पशुपालन, श्रम विभाग, महिला कल्याण, गन्ना, कृषि, स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्टॉल लगाकर शासकीय योजनाओं की जानकारी दी गई। सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित सबका साथ-सबका विकास..., एकात्मवाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय... पुस्तिका एवं कैलेंडर का वितरण किया गया। इस मौके पर कई ग्राम प्रधान, ग्रामीण और विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।