{"_id":"598cabe04f1c1b34228b4740","slug":"191502391264-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने किया पीएचसी, सीएचसी और केजीबीवी का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने किया पीएचसी, सीएचसी और केजीबीवी का निरीक्षण
Updated Fri, 11 Aug 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद । एसडीएम ने सरकारी अस्पतालों और कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। सीएचसी और पीएचसी से प्रभारी चिकित्सक नदारद मिले।
बृहस्पतिवार दोपहर एसडीएम उद्भव त्रिपाठी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर पहुंचकर निरीक्षण किया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. महेंद्र सिंह अनुपस्थित मिले। एसडीएम ने बगैर सूचना डॉ. महेंद्र की अनुपस्थिति से सीएमओ को अवगत कराया। अस्पताल पर अन्य स्टाफ मौजूद थे। उधर, नजीबाबाद स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कार्यवाहक प्रभारी चिकित्साधिकारी/एसीएमओ डॉ. रोहिताश सिंह भी अनुपस्थित मिले। अस्पताल में पर्याप्त स्टाफ नहीं मिलने पर एसडीएम को बताया गया कि पांच चिकित्सक और पांच अन्य स्टाफ जोगीरम्पुरी में साप्ताहिक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में गए हैं।
एसडीएम ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का भी निरीक्षण किया। स्कूल में 100 में से महज 37 छात्राएं उपस्थित मिलीं। एसडीएम ने स्थिति पर चिंता व्यक्त की। निरीक्षण के दौरान स्कूल पर उपलब्ध अभिभावक रजिस्टर भी अव्यवस्थित मिला। एसडीएम ने अभिभावकों से छात्रा से मिलने आने का दिन, समय, कारण आदि की स्पष्ट जानकारी रखने और व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए।