फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   19 bigha land marked in Suhagpur for mini stadium

मिनी स्टेडियम के लिए सुहागपुर में 19 बीघा जमीन चिह्नि

Fri, 15 Jul 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
19 bigha land marked in Suhagpur for mini stadium
मिनी स्टेडियम के लिए सुहागपुर में 19 बीघा जमीन चिह्नित
विज्ञापन

धामपुर। विकास क्षेत्र के गांव सुहागपुर में विकास विभाग की ओर से मिनी स्टेडियम का निर्माण होगा। विकास विभाग के अधिकारियों की ओर से गांव सुहागपुर में 19 बीघा ग्राम समाज की जमीन को मिनी स्टेडियम के निर्माण के लिए चयनित कर लिया गया है। अब मिनी स्टेडियम के निर्माण के लिए विकास विभाग जल्दी प्रस्ताव तैयार कर सरकार को प्रेषित करेगा।
ब्लॉक प्रमुख क्षमा हेमलता चौहान ने बताया कि क्षेत्र के युवाओं की मांग पर विकास विभाग की ओर से यह कदम उठाया गया है। विकास विभाग की ओर से प्रयास किया जा रहा है कि आने वाले समय में जनपद के युवा खेलों के क्षेत्र में प्रस्तावित मिनी स्टेडियम का लाभ उठा देेश के नाम को विश्व स्तर पर चमकाएं। अब तक युवाओं को खेलों का प्रशिक्षण पाने के लिए गैर जनपदों में जाना पड़ता है। मिनी स्टेडियम को अत्याधुनिक तरीके से बनाने का प्रयास किया जाएगा। गौरतलब है कि अब तक धामपुर क्षेत्र में स्टेडियम के लिए जमीन की व्यवस्था नहीं हो पा रही थी।
विज्ञापन

हालांकि स्टेडियम के लिए कम से कम पांच एकड़ जमीन की आवश्यकता होती है, लेकिन पांच एकड़ जमीन की व्यवस्था न हो पाने के कारण सुहागपुर में 19 बीघा जमीन को चिह्नित किए जाने के बाद अब मिनी स्टेडियम के निर्माण की आस जग गई है। क्षेत्र के खिलाड़ी पंकज कुमार शर्मा, दिनेश कुमार, करन सिंह, नीरज कुमार का कहना है कि यदि जल्द ही मिनी स्टेडियम का निर्माण हो गया तो युवाओं को इसका बड़ा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed