फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   1884 metric tons of wheat purchased

Bijnor News: 1884 मीट्रिक टन गेहूं की हुई खरीद

Wed, 01 May 2024 02:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 01 May 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
1884 metric tons of wheat purchased
बिजनौर के अफजलगढ़ क्रय केंद्र पर गेहूं खरीददते कर्मचारी।
बिजनौर। किसानों को गेहूं बेचने के लिए सत्यापन से मुक्त कर दिया है। पहले गेहूं बिक्री के लिए पंजीकरण कराता था। तहसील की टीम किसान का सत्यापन करती थी। अब इस झंझट से किसानों को राहत मिली है। किसान गेहूं क्रय केंद्र पर पहुंचकर आसानी से गेहूं की बिक्री कर रहे हैं। जनपद को इस बार गेहूं क्रय का लक्ष्य 50700 मीट्रिक टन मिला है। इसके सापेक्ष जनपद के सभी 49 गेहूं क्रय केंद्रों पर अब तक गेहूं की खरीद 1884.85 मीट्रिक टन हो गई है। यह गेहूं 674 किसानों से क्रय केंद्रों पर खरीदा गया है।
विज्ञापन

जिले में तेजी से गेहूं कटाई और थ्रेसिंग का कार्य चल रहा है, वैसे ही सरकारी गेहूं क्रय केंद्रों पर बिक्री के लिए गेहूं पहुंच रहा है। एक मार्च से खुले 49 गेहूं क्रय केंद्रों पर किसान गेहूं बेचने पहुंच रहे हैं। अफसरों के अनुसार अब तक गेहूं बिक्री के लिए 2551 किसानों ने अपना पंजीकरण करा रखा है। इनमें से 674 किसानों ने गेहूं सरकारी क्रय केंद्रों पर बिक्री कर दिया है। सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं बिक्री के लिए किसानों के कम जाने की वजह बाजार में गेहूं के भाव समर्थन मूल्य से अधिक होना भी है।
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ अमित द्विवेदी ने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए इस बार किसानों के पंजीकरण का सत्यापन नहीं किया जा रहा है। गेहूं खरीद के लिए किसानों से मोबाइल फोन पर संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सभी केंद्रों पर हो रही गेहूं खरीद
जनपद में 49 गेहूं क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद हो रही है। गेहूं क्रय केंद्रों पर 674 किसानों से 1884 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है। 2551 किसानों ने अपना पंजीकरण करा रखा है। केंद्रों पर सभी सुविधाएं उपलब्ध है। - अमित द्विवेदी डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed