फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बाल दिवस पर याद किए गए चाचा नेहरू

बाल दिवस पर याद किए गए चाचा नेहरू

Thu, 15 Nov 2018 12:49 AM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
बाल दिवस पर याद किए गए चाचा नेहरू
बाल दिवस पर याद किए गए चाचा नेहरू
विज्ञापन

बिजनौर। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में जिले भर में धूमधाम से मनाई गई। उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया। बच्चों ने अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत कर चाचा नेहरू को याद किया।
सेंट मेरी स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। प्रधानाचार्या सिस्टर रिंसी व मैनेजर फादर डा.मैथ्यू जॉन भी उपस्थित रहे। पारुल राजवंशी, अलका, असमा, शालिनी, कुसुमलता ने बच्चों को बड़ों की सेवा करने की नसीहत दी और राजश्री सोती ने अनुशासन का महत्व बताया। बैलून फुलाओ में मयूरी, ग्लास पिरामिड में दीया, टावर पिरामिड में वंशदीप, पॉपकॉर्न ईटिंग में आयांश गांधी प्रथम रहे। 100 मीटर रेस में कक्षा सात से अभय आठ से अनंत, नौ से दिव्यांश, 200 मीटर में कक्षा आठ से हर्षित, नौ से शिवांग, दस से आदित्य राणा प्रथम रही। आदित्य खन्ना, वर्णिता सक्सेना, आशीष राणा, एकता, समरा आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन

सेंट पीटर्स विद्यालय में अध्यापकों ने बच्चों के लिए गीत गाए और कविता सुनाईं। अध्यापिकाओं ने नृत्य प्रस्तुत किया। नर्सरी, केजी के बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के जरिये पानी बचाने, प्लास्टिक का प्रयोग बंद करने, यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया। स्कूल मैनेजर फादर शीजू और प्रधानाचार्या सिस्टर आंसी ने बच्चों को बाल दिवस की बधाई दी। रूट्स इंटरनेशनल ऑफ प्रोफेशनल एजूकेशन के बच्चों को दारानगर गंज में वृद्धाश्रम ले जाया गया। वहां बच्चों ने वृद्धजनों को मिठाई व फल बांटे। इस दौरान प्राचार्य डॉ. अंकित कुमार, पूजा उपाध्याय, गौरव कुमार, कौशलेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। वर्धमान कॉलेज में भारत में बाल श्रम : समस्या, कारण एवं निवारण विषय पर भाषण प्रतियोगिता हुई। वक्ताओं ने बाल श्रम को देश के लिए अभिशाप बताया। प्रतियोगिता में कामेंद्र प्रथम, भीम सिंह द्वितीय, मंजरी चौधरी तृतीय रही। गुलशेर, पूर्वा, सोहित, आंचल, विशिष्ट के प्रदर्शन को सराहा गया। प्राचार्य प्रोफेसर सीएम जैन, डॉ. राजीव जौहरी, डॉ. चारूदत्त आर्य, डॉ. नीलेश जैन, डॉ. एसके गुप्ता, डॉ. दिव्या जैन, डॉ. नीलम गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाल विद्या निकेतन में आयोजित हुई प्रतियोगिता
बिजनौर/चंदक। बाल विद्या निकेतन में नृत्य प्रतियोगिता आयोजित हुई। कक्षा दो से पांच के प्राइमरी वर्ग में पावनी यादव प्रथम, शालिनी द्वितीय, हिमांशिका तृतीय रही। जारा सिद्दीकी व रिया शर्मा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कक्षा छह से आठ के जूनियर वर्ग में जिया शर्मा प्रथम, सिमरन द्वितीय, प्रिया भटनागर तृतीय रहे। शिवांग, अशफिया, शाद ने कविता सुनाई। प्रधानाचार्य प्रीति गुप्ता ने बच्चों को पुरस्कृत किया। पूनम त्यागी, दीप्ति वर्मा, नैना खन्ना का सहयोग रहा। परम पब्लिक स्कूल में बच्चों ने पौधारोपण किया। स्कूल में कबड्डी, क्रिकेट, खो खो आदि खेल खेले गए। प्रधानाचार्य सचिन कुमार, फरमान, सुशील, स्वाति, मनोरमा, आयुषी आदि मौजूद रहे। एसआरएम फेडरेशन ऑफ फिजिकल एजूकेशन में प्रथम स्टेट स्पोर्ट्स मीट का शुभारंभ चेयरपर्सन पति शमशाद अंसारी ने फीता काटकर किया। 1500 मीटर दौड़ में आसिफ प्रथम, जंग बहादुर द्वितीय, सुचित पाल तृतीय, बालिका वर्ग में सीमा प्रथम, प्राची द्वितीय, अंशिका तृतीय रहे। संस्थान डायरेक्टर प्रदीप कुमार, अंतरिक्ष कौशिक, विशाल चौहान, चारू संगम, दीपक कुमार, अतुल शर्मा, नागेंद्र, प्रीति चौधरी आदि मौजूद रहे। एएन इंटरनेशनल स्कूल में केजी सेक्शन में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित हुई। नर्सरी में नंदिनी प्रथम, फैज द्वितीय, काव्या तृतीय, एलकेजी में यशस्वी प्रथम, आयांश व आरुषि द्वितीय, अक्षत तृतीय, यूकेजी में अक्ष व नक्ष प्रथम, अमृत पाल द्वितीय, ध्रुव तृतीय रहे। प्रधानाचार्य डॉ. सरजीत सिंह, बाली, राहुल डबास, मोहित सिरोही आदि का योगदान रहा। वहीं, चंदक के रामपाल सिंह महाविद्यालय में पतराज सिंह देशवाल ने चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया। प्राचार्या डॉ. रूबी सैफी ने बाल दिवस के बारे में बताया। दौड़ में शिवम तोमर, शिवा, बालिका वर्ग में शोभा, किरन व वैशाली प्रथम रहीं। लेमन रेस में शिवम, रिंकू, छात्राओं में मिंटू, पूजा, वैशाली, रस्साकशी में शिवम, आशीष, वासु, अभिषेक प्रथम रहे। इस दौरान जितेंद्र कुमार, अरविंद, मीनाक्षी, डॉ. पूजा, डॉ. अलका, डॉ. गीता, डॉ. उषा आदि मौजूद रहे।


सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए
बिजनौर। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय धर्मनगरी में बाल दिवस पर अनेक कार्यक्रम आयोजित हुए। छात्राओं आंचल, ज्योति, कृतिका, भावना ने विचार व्यक्त किए। निबंध प्रतियोगिता में दीपा प्रथम व कामिनी द्वितीय रही। वार्डेन नीतू बंसल ने छात्राओं को पुरस्कृत किया। आयोजन में शिक्षिकाओं अनीता, रीता, कुमकुम, स्वालेहा, नविता, दीपशिखा आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed