{"_id":"5bafc873867a5501332a6c77","slug":"181538246771-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में घायल वृद्व की उपचार के दौरान मौत, परिवार में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में घायल वृद्व की उपचार के दौरान मौत, परिवार में कोहराम
Updated Sun, 30 Sep 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृद्ध की उपचार के दौरान मौत
अफजलगढ़ । ग्राम खुशहालपुर के पास 18 दिन पहले सड़क दुर्घटना में घायल वृद्ध की मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। ग्राम अजीमुल्लानगर विजय नगर निवासी प्रधान पति दर्शन सिंह रावत ने बताया कि दस सितंबर को उनके चाचा 70 वर्षीय बलवंत सिंह रावत पुत्र फतेह सिंह रावत खुशहालपुर से पैदल वापस अपने घर लौट रहे थे। अचानक पीछे से बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए धामपुर के निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया था। यहां से उनकी गंभीर अवस्था के चलते उन्हें काशीपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। काशीपुर में उनका उपचार चल रहा था। इस दौरान उनकी शुक्रवार को अस्पताल से घर लाये थे। जिनकी मृत्यु हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए बिजनौर भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह सोलंकी का कहना है कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।