{"_id":"5ba67f55867a557f6b0b8c64","slug":"181537638229-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्तूबर में चीनी मिल चलाने की तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्तूबर में चीनी मिल चलाने की तैयारी शुरू
Updated Sat, 22 Sep 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
अक्तूबर में चीनी मिल चलाने की तैयारी शुरू
बिजनौर। चीनी मिलों को अक्तूबर माह में चलाने की पूरी तैयारी की जा रही है। इसमें चीनी मिल क्षेत्र में गन्ना औसत उत्पादन का ध्यान रखा जा रहा है। चीनी मिलों के औसत क्षेत्रफल में गन्ना उत्पादन में इस बार और बढ़ोतरी होने का अनुमान है।
बीते पेराई सत्र में चीनी मिलों का संचालन नवंबर में शुरू हो गया था। पिछले साल जिले में दस करोड़ क्विंटल से भी अधिक गन्ना पैदा हुआ था। गन्ने के उत्पादन के आगे मिलों की पेराई क्षमता भी धरी रह गई थी। चीनी मिल मई में जाकर बंद हुई थीं। इससे किसानों को भारी परेशानी उठानी पड़ी थी। इस बार जिले में चीनी मिल अक्तूबर माह के पहले सप्ताह में चलाने की तैयारी की जा रही है। पिछले महीने ही चीनी मिलों में मरम्मत कार्य शुरू करा दिया गया है। यह देखा जा रहा है कि किसी चीनी मिल ने पिछले साल कितना गन्ना खरीदा और उसको क्षेत्र में गन्ने का औसत उत्पादन कैसा था। इसी के हिसाब से मिलों की मरम्मत में तेजी लाई जाएगी। गन्ना विभाग के कर्मचारियों के अनुसार बिलाई चीनी मिल 28 अक्तूबर से पेराई शुरू करेगी। जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह के अनुसार चीनी मिलों की मरम्मत तेजी से कराई जा रही है। तय समय पर ही मिलों का पेराई सत्र शुरू कराए जाने का प्रयास है।