{"_id":"5ba67f13867a55012c350ddb","slug":"181537638163-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान 26 व 27 को मेले में दर्ज कराएं अपनी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान 26 व 27 को मेले में दर्ज कराएं अपनी शिकायत
Updated Sat, 22 Sep 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
किसानों ने मेले में दर्ज कराई शिकायतें
नगीना। गन्ना समिति परिसर में 26 और 27 सितंबर को लगने वाले दो दिवसीय गन्ना प्रदर्शन मेले में किसान गन्ने से संबंधित अपनी शिकायत किसान दर्ज कराईं। गन्ना कृषकों से पिछले वर्षों के समिति के खाते में पड़ा अनपेड का गन्ना मूल्य भुगतान संबंधित अभिलेख 30 सितंबर तक समिति कार्यालय में जमा करा दें। इसके बाद कोई प्रार्थना पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा।
गन्ना विकास परिषद बुंदकी के एससीडीआई अविनाश चंद्र तिवारी और गन्ना समिति नगीना के सचिव धमेंद्र सिंह के अनुसार समिति क्षेत्र के गन्ना किसानों को गन्ना विभाग द्वारा गन्ना सर्वेक्षण में सुधार का अंतिम अवसर देते हुए समिति परिसर में 26 और 27 सितंबर को दो दिवसीय गन्ना सट्टा प्रदर्शन मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में वे किसान अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। जिन्होंने अभी तक अपने घोषणा पत्र, राजस्व अभिलेख फर्द, आधार नंबर, पहचान पत्र, बैंक खाता संख्या, गन्ना पर्ची जारी होने पर एसएमएस सुविधा के लिए अपने मोबाइल नंबर गन्ना समिति को उपलब्ध नहीं कराए थे। उनको मेले के माध्यम से यह अंतिम मौका दिया गया है। बताया गया कि समिति क्षेत्र के 315 गांवों के लगभग 95 फीसदी किसानों ने सत्यापन के लिए अपने सभी अभिलेख उपलब्ध करा दिए हैं। जबकि बढ़ापुर, रामजीवाला, टांडा साहूवाला, तुख्मापुर, कादरपुरनानू, रायपुर सादात, जोगीरमपुरी, शादीपुर, इस्लामाबाद, कस्बा कोटरा, बेहड़ी, दलीपपुर, सरदारपुर छायली, कुंजेटा, मुजफ्फपुर आदि गांवों के अधिकांश किसानों ने सूचित करने के उपरांत भी मांगे गए अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए हैं। उन्होंने ऐसे कृषकों के लिए मेले को अंतिम अवसर बताते हुए गन्ना किसानों से गन्ना आपूर्ति में होने वाली असुविधाओं से बचने के लिए अभिलेख जमा कर दें। एससीडीआई अविनाश चंद्र तिवारी और सचिव धमेंद्र सिंह ने बताया कि गन्ना सट्टों के सत्यापन के दौरान समिति क्षेत्र में अब तक 1556 मृतक सदस्य, 166 डबल, 282 भूमिहीन, 262 फर्जी, 249 भूजोत से अधिक, 1549 ऐसे गन्ना सदस्य जिन्होंने गत पांच वर्षों से अपने सट्टे पर गन्ना सप्लाई नहीं किया है। वे 30 सितंबर तक अपने अभिलेख जमा न करने पर इन सभी 1549 सट्टाधारकों के सट्टे बंद करने की चेतावनी दी है।