{"_id":"5a92fdef4f1c1b2a788b7ce8","slug":"181519582703-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाटा मैजिक चालक समेत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाटा मैजिक चालक समेत दो घायल
Updated Sun, 25 Feb 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद (बिजनौर)। राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगा शुगर फैक्ट्री के पास दो वाहनों की टक्कर हो गई। जिसमें एक वाहन का चालक और वृद्धा घायल हो गई। घायलों को प्राथमिक उपचार दिलाया गया।
बुलंदशहर के सिरसा जट निवासी सतपाल सिंह और उनका परिवार अपनी पुत्री की शादी के लिए कोटद्वार (उत्तराखंड) आया हुआ था। रविवार सुबह परिजन स्कार्पियो कार से बुलंदशहर लौट रहे थे। सुबह करीब 8:30 बजे जिस समय स्कार्पियो मुरादाबाद-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर नजीबाबाद-कोतवाली के बीच गंगा शुगर फैक्ट्री क्षेत्र में पहुंची, तभी सामने से आ रहे प्राइवेट वाहन टाटा मैजिक यूपी 20टी 3654 से स्कार्पियो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में टाटा मैजिक का चालक अकबराबाद निवासी राशिद और वाहन में सवार वृद्धा गांव रामपुर निवासी प्रकाशी घायल हो गए। अन्य लोगों को भी मामूली चोटें आईं।
उधर, स्कार्पियो में सवार लोग सकुशल बच गए, जबकि स्कार्पियो का चालक घटनास्थल पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। हाईवे से गुजर रहे लोग और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। सतपाल ने बताया कि वे गाड़ी बुकिंग पर लाए थे। ग्रामीणों की मदद से घायलों को प्राथमिक उपचार दिलाया गया। घटना से हाईवे पर कुछ देर जाम की स्थिति बनी रही।