{"_id":"5a4e70384f1c1bd5178b4ee3","slug":"181515089976-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलदार ने किया किसान पर हमला, भाग कर जान बचाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलदार ने किया किसान पर हमला, भाग कर जान बचाई
Updated Thu, 04 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुलदार ने किया किसान पर हमला
मंडावर। गांव खानपुर माधो के किसान राकेश का खेत गांव डेरियो के जंगल में है। बुधवार शाम उसका पुत्र नीटू खेत से गन्ने की ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर बरकातपुर शुगर मिल जा रहा था। खेत के पास ही उसे गुलदार को जोड़ा दिखा तो उसने ट्रैक्टर को बंद कर दिया। गुलदार को अपनी ओर आता देख नीटू घबरा गया और उसने ट्रैक्टर स्टार्ट कर दिया। ट्रैक्टर स्टार्ट होते ही गुलदार नीटू के ऊपर कूद पड़ा, लेकिन नीटू ने अपनी गर्दन नीचे कर जान बचाई और ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर गांव पहुंचा। उसका शोर सुनकर गांववासी बिजलीघर पर एकत्रित हो गए। लेकिन किसी भी गांववासी की जंगल की ओर जाने की हिम्मत नहीं हुई। बुधवार को ही गांव खानपुर दुल्ली में गुलदार दिखने पर पिंजरा भी लगाया गया था। गुलदार दिखाई देने से क्षेत्रवासी दहशत में हैं।