{"_id":"5a283a814f1c1b4c528b7da5","slug":"181512585857-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भव्य श्रीराम मंदिर बनाने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भव्य श्रीराम मंदिर बनाने का लिया संकल्प
Updated Thu, 07 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भव्य श्रीराम मंदिर बनाने का लिया संकल्प
- हिंदू संगठनों ने की कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल के बयान की निंदा
फोटो 8, 9, 10
अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर।
हिंदू संगठनों ने बाबरी ढांचा विध्वंस दिवस को शौर्य दिवस के रूप में मनाया गया। अयोध्या में श्रीराम मंदिर का भव्य मंदिर बनाने का संकल्प लिया गया। कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल द्वारा मस्जिद के पक्ष में केस लड़ने पर उनकी आलोचना की गई। राहुल गांधी के तिलक लगाकर मंदिर जाने को ढोंग बताया गया।
बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने गांव आदमपुर में शिव मंदिर पर पूजा अर्चना की। विभाग अध्यक्ष कपिल चौधरी ने कहा कि आज के दिन 464 वर्षाें तक लगा कलंक रामभक्तों ने समाप्त कर दिया था। विदेशी आक्रांता बाबर के सेनापति ने राम मंदिर को तोड़कर तीन गुंबदों वाला ढांचा बनाया था। मंदिर न बनने तक हिंदू समाज से आंदोलन करते रहने का आह्वान किया गया। अध्यक्षता इंजीनियर रामपाल सिंह और संचालन रजत चौधरी, कैलाश उपाध्याय ने किया।
बजरंगल दल, विश्व हिंदू महासंघ और युवा शिव सेना द्वारा राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सत्येंद्र कुमार को दिया गया। ज्ञापन में कहा गया कि भगवान राम भारत की आत्मा और हिंदू समाज के आराध्य हैं। भगवान राम का जन्म अयोध्या में हुआ था। पूरी दुनिया में उनके अनेक मंदिर हैं। लेकिन राम के जन्म स्थान पर रामलला टैंट में विराजमान हैं। हाईकोर्ट में भी यह सिद्ध हो चुका है कि अयोध्या में जहां रामलला विराजमान हैं वही वास्तविक राम जन्मभूमि है। विदेशी आक्रांता बाबर ने राम मंदिर को तोड़कर जो मस्जिदनुमा ढांचा तैयार किया था वह हिंदू समाज की आस्था पर कुठारघात था।
विज्ञापन
वक्ताओं ने कहा कि रामजन्मभूमि पर मस्जिद किसी कीमत पर नहीं बनने दी जाएगी। सोमनाथ मंदिर की तर्ज पर अयोध्या में राम मंदिर निर्माण कराने, अयोध्या की सांस्कृतिक सीमा के अंदर कोई मस्जिद न बनने देने व बाबर के नाम पर देश में कोई मस्जिद न होने की मांग की गई। इस दौरान दिनेश कुमार, जितेंद्र चौधरी, निशांत राज, राजेंद्र सिंह, अनिल कुमार, करनपाल सैनी, विजयमोहन गुप्ता, नवनीत तोमर, बलजीत कौर आदि मौजूद रहे।