फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   नगर की राजनीति में साबित हुआ इरशाद के परिवार को बर्चस्व

नगर की राजनीति में साबित हुआ इरशाद के परिवार को बर्चस्व

Sat, 02 Dec 2017 01:18 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
नगर की राजनीति में साबित हुआ इरशाद के परिवार को बर्चस्व
कायम रहा इरशाद के परिवार को वर्चस्व
विज्ञापन

नूरपुर। नूरपुर नगरपालिका अध्यक्ष का चेहरा भले ही बदल गया है, लेकिन पालिका की बागडोर इस बार भी हाजी इरशाद अली के हाथ में ही रहेगी। निवर्तमान चेयरमैन हाजी इरशाद अली द्वारा पूर्व में कराए गए विकास कार्यों के चलते नगर की जनता ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताते हुए उनकी पत्नी फारीना इरशाद को पालिका की बागडोर सौंपी है। नव निर्वाचित चेयरमैन के सामने जनता के भरोसे पर खरा उतरकर बिना सांप्रदायिक भेदभाव के नगर का विकास कराने की चुनौती होगी।

नगरपालिका परिषद से अध्यक्ष पद का चुनाव जीती फारीना इरशाद के परिवार का नगर की राजनीति में बर्चस्व रहा है। इससे पहले उनके पति इरशाद अली दो बार एवं वह खुद एक बार पालिकाध्यक्ष रह चुकी हैं। एक बार उनकी सास रईसा बेगम भी पालिकाध्यक्ष की कुर्सी संभाल चुकी हैं। पालिका के गठन के बाद हुए छह चुनावों में से चार में हाजी इरशाद अली के परिवार को विजय मिली है। नवनिर्वाचित चेयरमैन से जनता को बिना भेदभाव के विकास कार्य कराए के अलावा नगर का कूड़ा डालने के लिए जगह की व्यवस्था कराने, गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था कराने तथा पथ प्रकाश व्यवस्था एवं नगर की समुचित सफाई व्यवस्था दुरस्त कराकर नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की अपेक्षा है। नव निर्वाचित चेयरमैन फारीना इरशाद के पति इरशाद अली का कहना है कि जनता ने उन पर जो विश्वास जताया है उस पर वह खरा उतरेंगे। नगर की जनता को कोई समस्या नही होने दी जाएगी तथा बिना किसी भेदभाव के नगर का समुचित विकास कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed