फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   जिलेभर में हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया रक्षाबंधन का त्योहार

जिलेभर में हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया रक्षाबंधन का त्योहार

Tue, 08 Aug 2017 01:28 AM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
जिलेभर में हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया रक्षाबंधन का त्योहार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अमरोहा।
भाई बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन त्योहार जिलभर में सोमवार को हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी के धागे से प्यार बांधा। साथ ही सलामती के लिए भाइयों के माथे का तिलक किया। दीर्घायु की कामना की। वहीं, भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट किए। भाइयों ने बहनों की रक्षा का वचन भी दिया। इस बार राखी पर बंधन के चलते बहनों को शुभ मुहूर्त में ही राखी बांधनी पड़ी। चंद्रग्रहण के चलते दोपहर 1.52 से पहले ही राखी बांधी गई।
सोमवार को रक्षाबंधन के त्योहार पर कहीं बहनें भाइयों के घर पहुंची, तो कहीं भाइयों ने बहनों के घर पहुंचकर राखी बंधवाई। भाई और बहनों में पर्व को लेकर सुबह से ही उत्साह का माहौल रहा। बाजार में चहल-पहल दिखाई दी। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। बहनों ने भाइयों का मुंह मीठा कराया। साथ ही राखी को बांधा। वहीं, भाइयों ने बहनों को उपहार भेंट करते हुए उनकी रक्षा का वचन दिया। कहीं भाइयों ने बहनों को उनकी पसंद के कपड़े, ज्वेलरी उपहार में दिए।
विज्ञापन


शुभ मुहूर्त में ही बांधी राखी
अमरोहा। रक्षाबंधन पर चंद्रग्रहण और शुभ मुहूर्त कम होने के कारण निर्धारित समय में ही बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। दोपहर 1.52 से पहले ही बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्हाट्सएप पर दी रक्षाबंधन की बधाई
अमरोहा। सोशल मीडिया भी रक्षाबंधन के रंग में रंगा नजर आए। अधिकांश लोगों ने मैसेज, व्हाट्सएप के जरिए रक्षाबंधन का बधाई संदेश एक दूसरे को भेजा। ऐसी बहनें जो किसी कारण से भाई के यहां नहीं पहुंच पाई, अपनी भावनाओं को भाई तक पहुंचाने के लिए व्हाट्सएप के जरिए राखी का संदेश भेजा। एक दूसरे को मोबाइल पर फोन कर भाई बहनों ने रक्षाबंधन की बधाई दी।


राखियों की हुई जबरदस्त खरीदारी
अमरोहा। रक्षाबंधन के चलते राखियों की जबरदस्त खरीदारी हुई। बाजार में राखी खरीदने के लिए दुकानों पर भीड़ लगी रही। इससे बाजार में भीड़ दिखाई दी। बहनों ने भाइयों की पसंद का ख्याल करते हुए राखी खरीदी। राखियों की जबरदस्त बिक्री होने से विक्रेताओं के चेहरे खिल उठे। बाजार में एक से बढ़कर एक आकर्षक राखी उपलब्ध रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed