{"_id":"5988c6744f1c1b4f618b46d5","slug":"181502135924-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में भरभराते हुए गिरा मजदूर का मकान, मलबे में दबकर बेटी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में भरभराते हुए गिरा मजदूर का मकान, मलबे में दबकर बेटी घायल
Updated Tue, 08 Aug 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा।
बारिश में भरभराते हुए मजदूर का मकान गिर गया। जिसके मलबे में दबकर उसकी एक बेटी घायल हो गई। जैसे तैसे लोगों ने निकालकर अस्पताल में दाखिल कराया। अब परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश है। घटना से तहसील अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
शहर के मोहल्ला नल नई बस्ती निवासी आसिम पुत्र शमीम मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। सोमवार को पूर्वाह्न करीब साढ़े ग्यारह बजे वह अपने घर पर मौजूद था और बच्चों के साथ खाना खा रहा था। बारिश पड़ रही थी। इसी बीच उसकी नजर गिरते जा रहे मकान पर पड़ी। शोर मचाते हुए वह बच्चों को लेकर बाहर भाग निकला। जाते-जाते उसकी चार वर्षीय बेटी कहकशा मलबे की चपेट में आकर गिर पड़ी। एक साथ गिरे पूरे मकान का मंजर देखते ही लोग मौके की ओर दौड़ पड़े।
आनन-फानन में मलबे को हटाकर मासूम को बाहर निकाला। जख्मी हुई बच्ची को अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित ने मलबे में पूरा सामान नष्ट होना बताया है। जिसकी कीमत 50 हजार से ज्यादा बताई गई है। हादसे की भनक लगने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पूछताछ करने के बाद उसने तहसील के अधिकारियों को खबर कर दी है।