{"_id":"5951573b4f1c1bd4058b46aa","slug":"181498502971-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरों की तर्ज पर जिले के गांवों में बिजली के मीटरों को लगाने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरों की तर्ज पर जिले के गांवों में बिजली के मीटरों को लगाने का काम शुरू
Updated Tue, 27 Jun 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांवों में विद्युत मीटर लगाने का काम शुरू
धामपुर (बिजनौर)। विद्युत निगम ने बिजली चोरी और दुरुपयोग रोकने के लिए गांवों में भी विद्युत मीटर लगाने का काम शुरू कर दिया है। जिले के चारों डिवीजनों में देहात में करीब पौन तीन लाख से ज्यादा उपभोक्ता है। निगम ने भागीजोत गांव के सभी 178 उपभोक्ताओं के यहां मीटर को लगा दिया गया है। मंगलवार को झाड़पुरा में विद्युत मीटर लगेंगे।
एक्सईएन हरीश कुमार चौधरी ने बताया कि जिले में चार डिवीजन धामपुर, बिजनौर, चांदपुर और नजीबाबाद है। इन सभी में शामिल देहात के उपभोक्ताओं के यहां मीटर लगाने का काम शुरू कर दिया है। धामपुर डिवीजन में करीब 75 हजार उपभोक्ताओं के यहां पर छह माह के भीतर मीटर लगाने का काम पूरा होना है। अफजलगढ़ से इस काम को शुरू कर दिया है। अब तक गांव भागीजोत में सभी 178 कनेक्शन धारकों के यहां पर मीटर लगा दिए गए है। 27 जून से गांव झाड़पुरा में मीटर लगाने का काम होगा।
वर्तमान में सरकार की ओर से देहात में प्रति यूनिट बिजली चार्ज तीन रुपये और नगर में 4.40 रुपये प्रति यूनिट है। प्रति मीटर पर सरकार का करीब 980 रुपये का खर्चा आ रहा है। एक्सईएन ने बताया कि इसी प्रकार से नजीबाबाद में 75 हजार, बिजनौर डिवीजन में 60 हजार और चांदपुर में करीब 68 हजार लोगों के घरों पर मीटर लगेंगे।
विज्ञापन
प्रक्रिया बंद नहीं हुई तो आंदोलन : भाकियू
उधरह, गांवों में विद्युत मीटर लगाने का भाकियू ने विरोध किया है। भाकियू का कहना है कि गांवों में मीटर लगाना ग्रामीणों के साथ अन्याय है। भाकियू तहसील अध्यक्ष देवराज सिंह, रामकुमार, गजेंद्र सिंह, हरिराज सिंह का कहना है कि सरकार को गांवों की दशा सुधारने को बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, चिकित्सा, कानून व्यवसथा को सुधारने का प्रयास करना चाहिए। यदि सरकार ने गांवों में मीटर लगाने की प्रक्रिया को बंद नहीं किया तो भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता से बात करने के बाद किसान हित में आंदोलन होगा।