{"_id":"5bef0b14bdec226d0679dac6","slug":"171542392596-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी के आदेश पर एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी के आदेश पर एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन
Updated Fri, 16 Nov 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी के आदेश पर एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन
नगीना। एसपी के आदेश पर स्कूल, कॉलेजों, बाजार, सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं, लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने वाले मनचलों को सबक सिखाने के लिए पुलिस ने एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन किया।
थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि एसआई प्रवीण कुमार, सुनील पूनिया के नेतृत्व में एंटी रोमियो स्क्वायड बनाया गया है। किसी भी महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ को रोकने के लिए मनचलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। कोतवाल के अनुसार महिलाओं के साथ हेल्पलाइन 1090, 181 के अलावा डायल 100 और थाना प्रभारी निरीक्षक नगीना के सीयूजी नंबर 9454403136 तथा एंटी रोमियो स्क्वायड के प्रभारी प्रवीण कुमार के 7839869964, सुनील पूनिया के 7839869960 पर भी सूचना दे सकती हैं। एंटी रोमियो स्क्वायड के प्रभारी प्रवीण कुमार व सुनील पूनिया ने दयानंद वैदिक कन्या इंटर कॉलेज, एमएम इंटर कॉलेज, हिंदू इंटर कॉलेज, डीवीएम इंटर कॉलेज में जाकर प्रधानाचार्यों से वार्ता की। एंटी रोमियो स्क्वायड के बारे में छात्राओं को जानकारी दी।