{"_id":"5bafc845867a557ed1019b47","slug":"171538246725-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलदार ने पशुशाला में घुस बछिया को निवाला बनाया, ग्रामीणों के दबाव देने पर आधा किमी दूर मिली मृत बछिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलदार ने पशुशाला में घुस बछिया को निवाला बनाया, ग्रामीणों के दबाव देने पर आधा किमी दूर मिली मृत बछिया
Updated Sun, 30 Sep 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुलदार ने बछिया को निवाला बनाया
अफजलगढ़। बिरला फार्म रसूलपुर आबाद मार्ग नवाबाद के समीप गुलदार आतंक है। गुलदार ने अजायब सिंह के डेरे में घुस बछिया को निवाला बना डाला। बछिया के रंभाने पर परिवार के लोगों ने लाठी-डंडो से गुलदार का पीछा किया। गुलदार बछिया को आधा किमी दूर छोड़कर भाग निकला। गुलदार दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीण खेतों पर भी जाने से घबरा रहे है। ग्रामीणों में अजायब सिंह, सतनाम सिंह, कुलदीप, सरदीप ,सर्वजीत सिंह का कहना है कि संबंधित मार्ग से आधा दर्जन से भी अधिक गांवों के लोगों का आने जाने रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार इस वन विभाग के अधिकारियों से गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। मगर वन विभाग ने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया है। ग्रामीणों ने वन विभाग के उच्च अधिकारियों से समाधान की मांग की है। वन दरोगा श्यामलाल यादव का कहना है कि वह टीम भेजकर शीघ्र ही ग्रामीणों की समस्या का समाधान कराने का प्रयास करेंगे।