{"_id":"5ba67f06867a55019a1f8ba8","slug":"171537638150-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं ने चलाया बैराज घाट पर स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं ने चलाया बैराज घाट पर स्वच्छता अभियान
Updated Sat, 22 Sep 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
छात्राओं ने चलाया बैराज घाट पर स्वच्छता अभियान
बिजनौर । आरबीडी महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की स्वयंसेविकाओं ने गंगा बैराज घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया। इस अवसर पर छात्राओं ने गंगा के तट पर रंगोली बनाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करने के लिए प्रेरित किया।
शनिवार को आरबीडी के स्वच्छता समिति सदस्य गंगा बैराज के तट पर पहुंचे और वहां पर साफ सफाई की। डा. मृदुला त्यागी, डा. समीना, डा. ऋचा शर्मा, रजनी बंसल, डा. अर्पणा चौहान, कु. अरीबा, कु. अर्शिला, साजिया, साइमा, साक्षी, नीता, सना, अफ्शा ने साफ सफाई कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।
इसके अलावा कॉलेज की अर्थ शास्त्र की छात्राओं को मंजू कोहली ने धान की खेती का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। बताया गया कि धान की खेती के लिए उष्ण आर्द्र जलवायु की आवश्यकता होती है। इसका पौधा 10 से 12 इंच तक हो जाता है। तब उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर रोपा जाता है। इस दौरान नीता, पिंकी, सोफिया, सपना, शबेनूर आदि छात्राएं रहीं। वहीं इतिहास विषय की छात्राओं को गंगा बैराज के इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। शैक्षणिक भ्रमण करने वालों में अपर्णा चौहान, नम्रता त्यागी, मंजू त्यागी, रजनी बंसल, सोनम, गुलअफ्शां, अकांशा, आसमां आदि शामिल रहीं।