{"_id":"5b5234dc4f1c1b4a748b6114","slug":"171532114140-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"औद्योगिक क्षेत्र में चमकेगा जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औद्योगिक क्षेत्र में चमकेगा जिला
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफजलगढ़, स्वाहेड़ी में बनेंगे लैंड बैंक
बिजनौर। जिले में उद्योगों को चमकाने के लिए अफजलगढ़ और स्वाहेड़ी में लैंड बैंक बनेंगे। शासन से इसकी स्वीकृति मिल गई है। लैंड बैंक में उद्यमियों को उत्पाद बनाने के लिए प्लॉट आवंटित किए जाएंगे। प्रदेश सरकार की ओर से यहां निर्बाध 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जाएगी।
प्रदेश में रोजगार बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक जिला एक उत्पाद योजना की घोषणा की है। हर जिले से जुड़े एक प्रसिद्ध उत्पाद को इस योजना में और विकसित किया जाएगा। योजना का उद्देश्य यूपी में रोजगार को बढ़ावा देना है। इन उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बाजार देने के लिए लखनऊ में 17 एकड़ जमीन में अवध शिल्प ग्राम भी बनाए गए हैं। बिजनौर जिले की काष्ठ कला विश्व भर में विख्यात है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपनी चुनावी सभा में काष्ठ कला की प्रशंसा कर चुके हैं। काष्ठ कला को एक जिला एक उत्पाद योजना में चुना गया है। बहुत सारे उद्योगों को एक ही स्थान पर बढ़ावा देने के लिए हर जिले में लैंड बैंक खोले जा रहे हैं।
लैंड बैंक खोले जाने के लिए जिले में अफजलगढ़ और स्वाहेड़ी गांव को चुना गया है। इन दोनों गांवों के पास सरकारी जमीन में लैंड बैंक खोले जाने की शासन स्तर से भी मंजूरी मिल गई है। अफजलगढ़ क्षेत्र में दो हजार बीघा जमीन में लैंड बैंक खुलेगा। स्वाहेड़ी में भी करीब 500 बीघा जमीन में लैंड बैंक खुलेगा। जिले में और भी गांवों में लैंड बैंक के लिए ग्राम समाज की भूमि देखी जा रही है। जिले भर में लैंड बैंक खुलने से रोजगार को पंख लगेंगे। जहां भी लैंड बैंक खुलेगा वहां बड़े पैमाने पर युवाओं को रोजगार मिलेगा। उपायुक्त उद्योग अमिता वर्मा के अनुसार जिले में लैंड बैंक को मंजूरी मिल गई है। यहां पर जल्दी ही उद्यमियों को जमीन आवंटन की कार्रवाई शुरू हो सकती है।