{"_id":"5b0c66e04f1c1b956e8b51c4","slug":"171527539424-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्बे में लगे हैंडपंप खराब, कैसे बुझे प्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्बे में लगे हैंडपंप खराब, कैसे बुझे प्यास
Updated Tue, 29 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैदनगली। कस्बे में भारी गर्मी पड़ने के बावजूद भी तीन इंडिया मार्का नल खराब पड़े हैं। इससे लोगों को प्यास बुझाने में परेशानी हो रही है। बार-बार जल निगम अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी नलों को ठीक कराना जरूरी नहीं समझा गया।
कस्बे के मोहल्ला भीमनगर में मंदिर के पास, इकोंदा रोड पर डा. अहमद मुर्तजा के स्कूल के पास और पाकबड़ा बस स्टैंड पर इंडिया मार्का हैंडपंप काफी दिनों से खराब पड़े हैं। तीनों नलों को रिबोर कराने की जरूरत है, लेकिन आज तक नलों को ठीक नहीं कराया गया। ऐसी भीषण गर्मी में लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। इन नलों के पास दूर-दूर तक कोई नल नहीं है। लोगों ने ग्राम प्रधान व जल निगम अधिकारियों से शिकायत कर अति शीघ्र इन खराब पड़े नलों को ठीक कराने की मांग की है।