फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   जमीन के मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का धरना

जमीन के मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का धरना

Mon, 23 Apr 2018 12:12 AM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
जमीन के मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का धरना
नगीना। किसानों ने नगीना-धामपुर राष्ट्रीय राज्यमार्ग के चौड़ीकरण में अधिगृहीत जमीन के मुआवजा निर्धारण में अनियमितताओं का आरोप लगाया है। इसके विरोध में आधा दर्जन गांवों के किसानों ने पांच सूत्री मांगों को लेकर गांव मंझेड़ा शकरू में धरना दिया।
विज्ञापन

रविवार दोपहर गांव मझेड़ा शकरू, तीबड़ी, कल्याणपुर, सराय और पुरैनी के लोगों ने मझेड़ा शकरू में जिला भूमि अधियाप्ति अधिकारी द्वारा बरती जा रही अनियमितताओं के विरोध में धरना दिया। प्रभावित लोगों ने कृषि भूमि का मुआवजा 1.55 करोड़ प्रति हेक्टेयर की दर से दिए जाने, मुआवजा निर्धारण में पूर्ण पारदर्शिता बरतने, सेगमेंट क्षेत्र में सेगमेंट की दर से मुआवजा दिलाने, कृषक और अकृषक एवं वाणिज्यिक गतिविधियों को वर्गीकरण स्थल निरीक्षण के आधार पर कराने, बेघर हुए लोगों और व्यापारियों के लिए पुनर्वास की व्यवस्था कराने की मांग की। इस दौरान सराफत हुसैन, डॉ. लोकेंद्र चौहान, रविंद्र कुमार, राजवीर सिंह, बबलू प्रधान, सुनील शर्मा, साबिद हुसैन, मोहम्मद अय्यूब, शरीफ अहमद, नईमा खातून, ओमवती, कमला देवी, डॉ. योगेंद्र, लक्ष्मण सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह आदि रहे। इस संबंध में ज्ञापन थाना प्रभारी को को सौंपा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed