फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   अभिभावक संघ का धरना

अभिभावक संघ का धरना

Sat, 24 Mar 2018 11:03 PM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
अभिभावक संघ का धरना
बिजनौर। बिजनौर अभिभावक संघ ने निजी स्कूलों पर मनमर्जी करने का आरोप लगाते हुए कलक्ट्रेट में धरना दिया। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

धरने में वक्ताओं ने निजी स्कूलों पर मनमानी फीस लेने और अन्य सुविधाओं के नाम पर अभिभावकों का शोषण करने का आरोप लगाया। सचिव अभिषेक वत्स ने कहा कि निजी स्कूल प्रबंधन एवं जिला प्रशासन अभिभावक संघ की आवाज दबाने की कोशिश कर रहे हैं। संरक्षक नृपेंद्र देशवाल ने कहा कि जब तक प्रशासन की आंखें नहीं खुलेंगी संघ की लड़ाई जारी रहेगी। संयोजक कुंवर राजवीर सिंह ने कहा कि निजी स्कूल संचालकों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे खुलेआम फोन पर अभिभावकों को बुलाकर धमकाते हैं तथा बच्चों का भविष्य खराब करने की धमकी देते हैं। इससे अभिभावकों में बच्चों के भविष्य के प्रति भय और निजी स्कूल संचालकों के खिलाफ रोष व्याप्त है। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम वीके सिंह को देकर स्कूलों में एनसीईआरटी की पुस्तकों का संचालन कराने, दो बेटियों के एक ही स्कूल में पढ़ने पर फीस में 50 प्रतिशत छूट देने, अवैध वसूली की स्कीमों पर रोक लगाने की मांग की। ऐसा न होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी। इस दौरान शहबाज हसन, मीनाक्षी शर्मा, सरिता सैनी, संदीप त्यागी, गुलशेर आलम, हितेश विश्नोई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed