फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   नांगल में चोरों ने हजारों का सामान व नगदी चोरी की

नांगल में चोरों ने हजारों का सामान व नगदी चोरी की

Sat, 02 Dec 2017 01:18 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
नांगल में चोरों ने हजारों का सामान व नगदी चोरी की
नांगलसोती। छत के रास्ते आए चोरों ने मकान व दुकान से हजारों की नगदी व कीमती सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने नांगलसोती पुलिस को घटना की तहरीर सौंपी है।
विज्ञापन

गांव जालपुर निवासी सुनील कुमार बृहस्पतिवार सायं परिवार सहित अपने मामा की लड़की की शादी में शामिल होने के लिए गए थे, घर में ताला लगा हुआ था। सुनील की घर में ही किराना दुकान है। सुनील कुमार ने पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया कि रात्रि लगभग 2 बजे जब वह घर वापस लौटे तो घर में रखा सभी सामान बिखरा पड़ा था। सुनील के अनुसार चोर टीवी, गैस चूल्हा, बर्तन, 25 हजार रुपये की नगदी, 50 हजार रुपये मूल्य के सोने चांदी के आभूषण और 7 हजार रुपये मूल्य के रिचार्ज कूपन भी चोरी कर लिए। छत के रास्ते प्रवेश कर चोरों ने घर में रखी सेफ अलमारी से हजारों रुपये की नगदी व सोने चांदी के आभूषण चोरी कर लिए।
पीड़ित सुनील कुमार ने चोरी की तहरीर पुलिस को सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed