{"_id":"5a10844a4f1c1baf678bc782","slug":"171511031882-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं मिली बूथों पर बिजली व पानी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं मिली बूथों पर बिजली व पानी व्यवस्था
Updated Sun, 19 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बूथों पर बिजली, पानी की व्यवस्था नहीं
बिजनौर। निकाय चुनाव में जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने 12 नगर पालिका, छह नगर पंचायतों के पहले राउंड का बूथ टू बूथ सत्यापन पूरा कर लिया है। इस दौरान कुछ मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी की व्यवस्था सही नहीं मिली। इस बारे में एसडीएम और पालिका ईओ को सुधार के निर्देश दिए गए हैं।
जिले के 12 नगर पालिकाओं के 300 वार्डों के 200 मतदान केंद्रों को 22 जोन और 59 सेक्टरों में बांटा गया है। छह नगर पंचायतों के 85 वार्डों के 45 मतदान केंद्रों को छह जोन, 15 सेक्टर में बांटा गया है। एडीआरओ सीताराम के अनुसार जोन, सेक्टर मजिस्ट्रेट ने निर्वाचन के निर्देशानुसार नगर पालिकाओं के 719, नगर पंचायतों के 143 बूथों पर जाकर सत्यापन का कार्य पूरा कर लिया है।
जिन मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी मिली है। उन्हें अगले दो दिन में दूर कर लिया जाएगा। बीएलओ द्वारा घर-घर मतदाता पर्ची बांटने का काम 19 नवंबर से शुरू होगा। 21 नवंबर को पोलिंग पार्टी नामांकन केंद्रों से रवाना होंगी। सभी एसडीएम मतदान के दिन 22 नवंबर को बीएलओ के मतदान केंद्र के पास बैठने की व्यवस्था करेंगे। मतदान केंद्र के 200 मीटर की परिधि पर बीएलओ या प्रत्याशियों की पर्ची बांटने वाले कार्यकर्ताओं को बैठने की अनुमति नहीं होगी।