फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   अध्यक्ष पद के लिए हुए छह नामांकन

अध्यक्ष पद के लिए हुए छह नामांकन

Tue, 07 Nov 2017 12:38 AM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
अध्यक्ष पद के लिए हुए छह नामांकन
नूरपुर। सोमवार को नगरपालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दाखिल किए। तीन प्रत्याशी पहले ही अपना नामांकन करा चुके हैं।
विज्ञापन

नगरपालिका में नामांकन कराने के अंतिम दिन सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी ममता कर्णवाल पत्नी उमेश कर्णवाल, शालिनी कर्णवाल पत्नी नरेश कर्णवाल व तरन्न्नुम जहां पत्नी मोहम्मद युनुस ने अपने नामांकन दाखिल किए। समाजवादी पार्टी की फारीना इरशाद, बहुजन समाजवादी पार्टी की फरजाना व पूर्व राज्यमंत्री कुतुबुद्दीन अंसारी की पत्नी जैबुनिशा पहले ही नामांकन करा चुकी हैं।
11 पर्चे भरे गए
चांदपुर । नगरपालिका परिषद के चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन 11 पर्चे भरे गए। चांदपुर नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए अब तक कुल 22 पर्चे जमा हुए ।
नामांकन के अंतिम दिन चांदपुर अध्यक्ष पद के लिए 11 पर्चे जमा हुए । इसमें कांग्रेस से शादाब अंजुम, भाजपा से नीरू गुप्ता, बसपा से नाजिश, निर्दलीय जीनत परवीन, सायरा, रूबीना, रेशमा, नसीम फात्मा ने अपना पर्चा जमा किया। नायब तहसीलदार सत्यपाल सिंह ने बताया कि चांदपुर पालिका परिषद के सभासद के लिए अब तक कुल 158 पर्चे जमा हुए तथा नूरपुर सभासद के लिए अबतक कुल 122 पर्चे जमा हुए हैं।
विज्ञापन


22 उम्मीदवारों ने सभासद पदों के लिए नामांकन कराया
नगीना। नगरपालिका व नगरपंचायत निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन नगरपालिका नगीना के अध्यक्ष पद के लिए नौ उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र जमा किए । सभासद पद के लिए 24 नामांकन पत्र जमा हुए। वहीं बढ़ापुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए एक नामांकन पत्र जमा हुआ । सभासद पद के लिए 22 नामांकन पत्र जमा हुए। निर्वाचन अधिकारी के अनुसार भाजपा से मोनिका दीक्षित, बीएसपी से दयावती, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष शेख खलीलुर्रहमान की पत्नी ताहिरा बेगम, खैरूननिशा, रितू गर्ग, अलमास जहां, कौसर जहां, कमर जहां, सुमित्रा देवी तथा 24 उम्मीदवारों ने सभासद पदों के लिए नामांकन कराए। वहीं बढ़ापुर नगरपंचायत अध्यक्ष पद के लिए संजीव कुमार व 22 उम्मीदवारों ने सभासद पदों के लिए नामांकन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed