{"_id":"59aef0034f1c1b9f078b46e8","slug":"171504636931-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दसवीं एवं बारहवी के परीक्षा फार्म भरने की तारीख बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दसवीं एवं बारहवी के परीक्षा फार्म भरने की तारीख बढ़ी
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। डीआईओएस आरके सिंह के अनुसार शासन ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2018 में सम्मिलित होने के लिए संस्थागत एवं व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए आवेदन करने की तिथि बढ़ा दी है। प्रधानाचार्य द्वारा छात्रों से परीक्षा शुल्क प्राप्त करने की अंतिम तिथि आठ सितंबर हो गई है। प्रधानाचार्यों द्वारा कोषागार में परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 13 सितंबर तय की गई है। प्रधानाचार्य शुल्क जमा करने की सूचना 23 सितंबर तक विभाग की वेबसाइट पर आवश्यक रूप से अपलोड कर दें। आठ सितंबर के बाद प्रति छात्र एक सौ रुपये विलंब शुल्क तीन अक्टूबर तक कोषागार में फीस जमा कर सकते हैं। इसे 10 अक्टूबर तक वेबसाइट पर अपलोड कर दें।
राज्य स्तरीय परीक्षा की प्रक्रिया शुरू
बिजनौर। शासन ने राष्ट्रीय प्रतिभा खोज राज्य स्तरीय परीक्षा की प्रक्रिया शुरू कर दी है। परीक्षा का आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 26 सितंबर है। पांच नवंबर को होने वाली इस परीक्षा का परीक्षा केंद्र जीआईसी बिजनौर रहेगा। डीआईओएस के मुताबिक इसमें मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र ही अर्ह होंगे। परीक्षा में राज्य से निर्धारित संख्या में छात्र-छात्राओं का चयन मुख्य परीक्षा के लिए होगा। सामान्य जाति के लिए 50 रुपये तथा अनुसूचित एवं अनुसूचित जन जाति के लिए परीक्षा शुल्क 30 रुपये रखा गया है। परीक्षा बहुविकल्पीय होगी। संबंधित छात्र आवेदन प्राप्त करने के लिए जीजीआईसी बिजनौर में संपर्क करें। किसी भी जानकारी के लिए छात्र डीआईओएस दफ्तर में संपर्क कर सकते हैं।