{"_id":"598b578e4f1c1b55488b475e","slug":"171502304142-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मकान के ताले तोड़कर लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद मकान के ताले तोड़कर लाखों की चोरी
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद। मजीदगंज से चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर सोने के आभूषण सहित लाखों की चोरी की।
समाज कल्याण विभाग बिजनौर में कार्यरत कर्मचारी सोमदेव यादव अपने परिवार के साथ मोहल्ला मजीदगंज में किराए पर रहते हैं। सोमदेव की पत्नी ज्योति यादव नजीबाबाद के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में पार्ट टाइम शिक्षिका हैं। सोमदेव ने पुलिस को बुधवार को तहरीर सौंपी। उनका कहना है कि रक्षाबंधन पर्व पर वे अपनी पत्नी के साथ बदायूं गए थे। लौटने पर मकान और कमरे का ताले टूटे पड़े थे तथा घर का सामान खुर्दबुर्द था। तहरीर में चोरों द्वारा डेढ़ लाख की नगदी, सात तोला सोने के आभूषण, दो गैस सिलेंडर आदि चोरी जाने का उल्लेख किया गया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पहुंचकर लाखों की चोरी की जानकारी की। आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरे पुलिस को जांच में खराब मिले। घनी आबादी के बीच लाखों की चोरी होने से क्षेत्र में भय व्याप्त है।