{"_id":"597b9e774f1c1bac7f8b4668","slug":"171501273719-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केसरिया रंग में रंगा हुआ नेशनल हाईवे, उमड़ा कांवड़ियों का रेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केसरिया रंग में रंगा हुआ नेशनल हाईवे, उमड़ा कांवड़ियों का रेला
Updated Sat, 29 Jul 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केसरिया रंग में रंगा हुआ नेशनल हाईवे, उमड़ा कांवड़ियों का रेला
क्रासर-
ब्रजघाट से लेकर मुरादाबाद तक हाईवे पर कांवड़िए ही कांवड़िए दिखाई दे रहे हैं
शिवभक्तों से भरे वाहन ब्रजघाट को कूच कर रहे हैं, वहां से लौटने का क्रम भी जारी
अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा।
सावन के चौथे सोमवार के चलते नेशनल हाईवे केसरिया रंग में रंगा रहा। हाईवे की एक साइड पूरी तरह से कांवड़ियों के हवाले कर दी गई है। जिस पर भारी संख्या में शिवभक्तों का पूरे दिन सैलाब उमड़ा रहा। महिला, बच्चे युवा, बुर्जुग सभी पर भोले बाबा की भक्ति छाई हुई है। तेज धूप भी कांवड़ियों के उत्साह को कम नहीं कर सकी। ब्रजघाट से लेकर मुरादाबाद तक हाईवे पर कांवड़िए ही कांवड़िए दिखाई दिए। एक के बाद एक कांवड़ियों का जत्था हाईवे पर गुजरता रहा। डीजे की धुन पर नाचते गाते मंजिल की आगे बढ़ते रहे। हर-हर महादेव, बोल बम-बम के जयघोष के चलते हाईवे का वातावरण शिवमय हो गया है।
शुक्रवार को नेशनल हाईवे पर कांवड़ियों की संख्या बढ़ गई है। भारी संख्या में कांवड़ियों का रेला हाईवे से गुजरा। ब्रजघाट से लेकर मुरादाबाद तक हाईवे केसरिया हो गया है। डाक कांवड़ भी हाईवे से गुजरी। कांवड़ यात्रा में तरह-तरह की झांकिया आकर्षण का केंद्र रही। कोई विशाल शिवलिंग को ठेले पर सजाकर कांवड़ लाया तो कोई गेटनुमा कांवड़ लेकर आया। बरेली-मुरादाबाद, रामपुर संभल, चंदौसी, बिलारी आदि क्षेत्रों के कांवड़िए हाईवे से गुजरते रहे। एक जत्थे में तीस से चालीस कांवड़िए शामिल रहे। कांवड़ यात्रा में युवा ही नहीं, बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग लोगों पर भी शिव की भक्ति का रंग चढ़ा हुआ है। हर कोई केसरिया रंग में रंगा नजर आया। डीजे की धुन पर बज रहे भक्ति भजनों पर शिवभक्ति नाचते गाते मंजिल की ओर आगे बढ़ते रहे। तेज धूप भी कांवड़ियों के उत्साह को कम नहीं कर सकी। आस्था के चलते कांवड़ियों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। तेज धूप, सफर की थकान और पैरों के छालों की परवाह किए बगैर शिवभक्त मंजिल की ओर आगे बढ़ते जा रहे हैं। कांवड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा है।
सेवादारों ने कांवड़ियों की सेवा को लगाए शिविर
अमरोहा। ब्रजघाट से लेकर नेशनल हाईवे पर सेवादार कांवड़ियों की सेवा के लिए विभिन्न स्थानों पर कांवड़ शिविर लगाकर पुण्य कमा रहे हैं। सेवादार कांवड़ियों को रोक-रोक कर जलपान ग्रहण करा रहे हैं। कांवड़ शिविर में जलपान से लेकर कांवड़ियों के विश्राम, स्नान आदि की सभी व्यवस्थाएं की गई है। यहां तक की चिकित्सा आदि की सुविधा भी कांवड़ शिविर में उपलब्ध है। चौबीस घंटे कांवड़ शिविर में चहल पहल देखी जा रही है। इससे शिवभक्तों की राह आसान हो गई है।
विज्ञापन
कांवड़ शिविर में भक्ति भजनों पर झूम रहे शिवभक्त
अमरोहा। नेशनल हाईवे पर कांवड़ शिविरों की भरमार है। इन शिविरों में भजन कलाकारों द्वारा भोले बाबा के भजन प्रस्तुत किए जा रहे हैं। भोले के भजनों पर कलाकार समा बांध रहे हैं। ये कलाकार शिव पार्वती का रुप धारण कर एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर रहे हैं। कभी राधा, तो कभी कृष्ण कन्हैया बनकर एक से बढ़ बढ़ कर झांकी व भजन प्रस्तुत कर कांवड़ियों का मनोबल बढ़ा रहे हैं। कांवड़ शिविरों में शिवभक्तों की अच्छी खासी भीड़ देखी जा रही है। हाईवे का वातावरण शिवमय हो गया है।
हाईवे पर यातायात वन-वे, बदले मार्गों से चलेंगे बड़े वाहन
क्रासर
बस, कार ही हाईवे से गुजर सकेंगी, भारी वाहनों की नो एंट्री
हाईवे पर बैठाया सुरक्षा का कड़ा पहरा
अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा।
नेशनल हाईवे पर कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन ने शुक्रवार की सुबह से हाईवे पर वन-वे ट्रैफिक कर दिया गया है। जिसके चलते हाईवे की एक साइड पूरी तरह से कांवड़ियों के हवाले कर दी गई है। दूसरी साइड पर बस और हल्के वाहन गुजर रहे हैं। वहीं हाईवे पर जाम की स्थिति से बचने के लिए भारी और बड़े वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया है। बड़े और भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जा रहा है। कांवड़ यात्रा के चलते भारी संख्या में पुलिस बल हाईवे पर मुस्तैद हो गया है। वहीं पुलिस अफसरों की गाड़ी हाईवे पर दौड़ती रही।
सावन के चौथे सोमवार का जलाभिषेक 31 जुलाई को है। जलाभिषेक में दो दिन शेष रह गए हैं। इसी के चलते नेशनल हाईवे पर कांवड़ियों का रेला उमड़ पड़ा है। हाईवे पर एक के बाद एक कांवड़ियों का वाहन ब्रजघाट की ओर कूच कर रहा है। वाहनों में भारी संख्या में शिवभक्त सवार होकर ब्रजघाट पहुंच रहे हैं। वहीं ब्रजघाट से कांवड़ियों के लौटने का क्रम शुरू हो गया है। हाईवे की एक ओर पूरी तरह से कांवड़ियों का कब्जा हो गया है। हाईवे केसिरया रंग में रंगा हुआ है। प्रशासन ने कांवड़ यात्रा के चलते हाईवे पर वन-वे ट्रैफिक कर दिया गया है। जो सोमवार की सुबह तक प्रभावी रहेगा। साथ ही बड़े व भारी वाहनों की नो एंट्री कर दी गई है। कांवड़ियों की सुरक्षा को हाईवे पर कड़ा पहरा बैठा दिया गया है।
शनिवार से और बढ़ जाएगी कांवड़ियों की संख्या
अमरोहा। नेशनल हाईवे पर शनिवार की सुबह से कांवड़ियों की संख्या ओर बढ़ जाएगी। रविवार तक हाईवे पर कांवड़ियों का सैलाब उमड़ेगा। कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन से हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त किए हैं। भारी संख्या में पुलिस बल सुरक्षा में मुस्तैद कर दिया गया है। पुलिस अफसरों द्वारा सुरक्षा पर नजर रखी जा रही है।