{"_id":"597a3a6a4f1c1b96628b4a6c","slug":"171501182570-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने तालाब में कूद बाइक सवार को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने तालाब में कूद बाइक सवार को बचाया
Updated Fri, 28 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों ने तालाब में कूदकर बाइक सवार को बचाया
नींदडू़ (बिजनौर)। गजरौला निवासी हेमंत कुमार देवता महाविद्यालय मोरना का छात्र है। वह मानपुर शिवपुरी में रिश्तेदारी में रहकर पढ़ाई कर रहा है। बृहस्पतिवार को वह अपनी मां माया देवी को पीछे बैठाकर बाइक से तरकौला के रास्ते जा रहा था। गांव चाकरपुर के करीब तालाब के बराबर के रास्ते में कीचड़युक्त पानी देख मां बाइक से उतर गई। रास्ता पार करते हेमंत की बाइक फिसलकर तालाब में गिर गई। बाइक के साथ बेटे को पानी में डूबते देख मां ने शोर मचा दिया। आसपास खेतों में काम कर रहे किसान दलबीर सिंह, महावीर सिंह, रवि कुमार, अनुज कुमार, विक्रम सिंह तथा नंद किशोर आदि वहां पहुंचे तथा तालाब में कूदकर हेमंत कुमार व उसकी बाइक को बाहर निकाला।