{"_id":"5c5f23d8bdec2273983653d0","slug":"161549738968-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 400 जोड़े शनिवार को सामूहिक विवाह सूत्र में बंधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 400 जोड़े शनिवार को सामूहिक विवाह सूत्र में बंधे
विज्ञापन
400 जोड़े विवाह सूत्र में बंधे
बिजनौर। इंदिरा बाल भवन में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 252 जोड़े विवाह सूत्र में बंध गए। जिला समाज कल्याण अधिकारी मनोज यादव के अनुसार जिले में तीन स्थानों पर 400 जोडों की सामूहिक शादी हुई है। इसी के साथ बिजनौर प्रदेश में सबसे अधिक सामूहिक विवाह कराने वाला जिला बन गया है। सांसद यशवंत सिंह, विधायक ओम कुमार, कमलेश सैनी डीएम अटलकुमार राय ने नवयुगलों को सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया है।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के अंतर्गत विवाह सूत्र में बंधने वाले युवक युवती व उनके परिजनों का शनिवार को सुबह से ही आना शुरू हो गया था। इंदिरा बाल भवन के सुसज्जित पंडाल में 64 विवाह वेदी बनाई गई थी। एक बेदी पर तीन तीन जोड़ों की शादी हुई। संस्कार शांतिकुंज के प्रतिनिधि अमरीश राठी, सुधा राठी, सोमेश्वर दत्त, पंकज, कृष्णा देवी की टीम ने संपन्न कराया है। मुस्लिम युवक-युवतियों के लिए अलग पंडाल था। काजी तारिक इम्तियाज अहमद ने निकाह पढ़ाया। जिला समाज कल्याण अधिकारी मनोज यादव के अनुसार आज 229 हिंदू व 23 मुस्लिम युवक युवती की शादी हुई है। इनमें मोहम्मदपुर देवमल ब्लाक के सबसे अधिक 80, जलीलपुर के 70, हल्दौर के 62 तथा नूरपुर ब्लॉक के 40 जोड़े हैं। जिले में कोतवाली ब्लॉक की नगीना व धामपुर में भी सामूहिक शादी हुई हैं। कुल 400 सामूहिक शादी हुई हैं। योजना में एक जोड़े पर व्यय होने वाली धनराशि बढ़ाकर 51 हजार हो गई है। इनमें 35 हजार कन्या के बैंक खाते में भेजे गए हैं। दस हजार युगल को दिए जाने वाले सामान व छह हजार भोजन आदि पर खर्च हुए हैं। सामान में रसोई का सामान, डिनर सैट, 51 बर्तन, कन्या को बिछुए, पायल आदि 13 आईटम हैं। विवाह के सामूहिक भोज हुआ। दोनों पक्षों ने एक दूसरे को शुभकामनाएं दी हैं। सीडीओ प्रवीण मिश्र, पीडी विजय प्रकाश, जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार मिश्र, सहायक विकास अधिकारी रविकांत सिंह आदि मौजूद रहे।
योजना में बिजनौर बना अव्वल
बिजनौर। जिला मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के क्रियान्वयन में सूबे में अव्वल बन गया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी मनोज यादव के मुताबिक जिले में शनिवार को 400 सामूहिक शादी हुई हैं। वित्तीय वर्ष 2018-19 में नौ फरवरी तक जिले में 1480 सामूहिक शादी हो गई हैं। इस प्रकार जिला बिजनौर प्रदेश में टाप पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
भाजपा सांसद ने दिया आशीर्वाद
नगीना। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत कोतवाली ब्लॉक की 89 जोड़ों के सामूहिक विवाह कराए गए। 11 मुस्लिम जोड़ो के निकाह कराए गए। मुख्य अतिथि नगीना के भाजपा सांसद डा.यशवंत सिंह व कोतवाली ब्लॉक की कार्यवाहक प्रमुख राखी अग्रवाल ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
धामपुर रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में शनिवार को आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में गायत्री शक्तिपीठ आर्य समाज बिजनौर के नोहर सिन्हा व हुकुम सिंह शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूरे विधिविधान के साथ 78 हिंदू जोड़ो को अग्नि के समक्ष फेरे फिरवाए। हैजरपुर के मौलवी मोहम्मद शहबान ने 11 मुस्लिम लड़के-लड़कियों के निकाह कराए। मुख्य अतिथि भाजपा सांसद डा.यशवंत सिंह ने नवदंपत्तियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी इस योजना के बाद अब गरीब लोगों को बेटियां बोझ नहीं लगती हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार ने गरीबों की सहायता के लिए तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं को चला रखा है। इस मौके पर कार्यवाहक ब्लॉक प्रमुख राखी अग्रवाल, भाजपा नेता पंकज अग्रवाल, भाजपा जिलाउपाध्यक्ष रंजीत चौधरी, सतेंद्र चौहान, बीडीओ रोहिताश सिंह, एडीओ विजयवीर सिंह रहे।