{"_id":"5c3e283dbdec22737361abd9","slug":"161547577405-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-रिक्शा चालकों ने संचालन किया ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-रिक्शा चालकों ने संचालन किया ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ई-रिक्शा चालकों ने संचालन किया ठप
नजीबाबाद। पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ ई-रिक्शा चालकों ने दो घंटे तक ई-रिक्शाओं का संचालन ठप रखा। रिक्शा चालकों ने धर्मकांटा चौराहे के निकट सभा कर रजिस्ट्रेशन के नाम पर पुलिस प्रशासन पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। एसडीएम और सीओ ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ई-रिक्शा चालक यूनियन के अध्यक्ष नफीस कुरैशी के नेतृत्व में रिक्शा चालकों ने रिक्शाओं का संचालन ठप रखकर सभा की। मंगलवार को धर्मकांटा तिराहे के निकट ई-रिक्शा चालक एकत्र हुए। रिक्शा चालकों ने पुरानी रिक्शाओं के परिवहन विभाग द्वारा रजिस्ट्रेशन न किए जाने का तर्क दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस आए दिन रिक्शाओं को पकड़कर रिक्शा चालकों का आर्थिक और मानसिक उत्पीड़न कर रही है। इस दौरान प्रकाश, अफजाल, सरफराज, कल्लू, हुकम सिंह, प्रेम, इकराम, कालू, रमेश, रईस, मोबीन सहित बड़ी संख्या में रिक्शा चालक मौजूद रहे। ई-रिक्शा चालकों के हड़ताल और जाम की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस निरीक्षक एमएम चतुर्वेदी के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस रिक्शा चालक के अध्यक्ष को एसडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा और सीओ अरुण कुमार सिंह के पास ले आई। ई-रिक्शा चालक सभा स्थल पर ही जमे रहे। सीओ ने पुलिस द्वारा उत्पीड़न के आरोप को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि रिक्शा चालकों को रिक्शाओं में सुधार के साथ रजिस्ट्रेशन कराने को छह माह पूर्व कहा गया था। बिना रजिस्ट्रेशन ई-रिक्शा का अनाधिकृत रूप से संचालन नहीं होने दिया जाएगा। वहीं, एसडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने उप संभागीय परिवहन अधिकारी को बृहस्पतिवार को नजीबाबाद बुलाकर ई-रिक्शा चालकों के रजिस्ट्रेशन संबंधी समस्या का निराकरण कराने का आश्वासन दिया।