{"_id":"5c12b0bc42c7925d5b2b166a","slug":"161544728764-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईवीएम-वीवीपैट को चला कर दिखाएंगे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईवीएम-वीवीपैट को चला कर दिखाएंगे अफसर
Updated Fri, 14 Dec 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन को चला कर दिखाया जाएगा। वोट किस प्रत्याशी को दिया है वीवीपैट के डिस्प्ले से जानकारी मिलेगी। स्कूल, कॉलेज और पोलिंग सेंटर को चयन किया गया है। इससे ईवीएम पर उठने वाली भ्रांति दूर हो सकेंगी।
भारत निर्वाचन आयोग के आदेश के क्रम में गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित वेयरहाउस से ईवीएम और वीवीपैट को निकालने की प्रक्रिया शुरू हुई। डीएम हेमंत कुमार, एसपी डॉ. विपिन ताडा, एडीएम वित्त राजस्व गुलाब चंद्र के अलावा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुखराज सिंह, भाजपा के राम सिंह सैनी, सपा के रवि सैनी समेत अन्य राजनीतिक दलों से जुड़े लोग मौजूद रहे।
एक घंटा में ईवीएम और वीवीपैट को कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखा गया है। इन लोगों के सामने 80 ईवीएम और वीवीपैट को निकाला गया। बाकायदा वीडियोग्राफी कराई गई। जिला निर्वाचन कार्यालय पोलिंग सेंटर, स्कूल और डिग्री कॉलेज में ईवीएम और वीवीपैट को भेजेगा।
विज्ञापन
कंपनी के इंजीनियर छात्र-छात्राओं को चला कर दिखाएंगे। वोट कैसे डाला जाता है, किस प्रत्याशी को वोट दिया यह वीवीपैट के डिस्प्ले बोर्ड से जानकारी मिलेगी। इसके अलावा पोलिंग सेंटर में ईवीएम और वीवीपैट चलाए जाएंगे। सेक्टर मजिस्ट्रेट जागरूकता अभियान की निगरानी करेंगे।