{"_id":"5bfedd50bdec22416e6265de","slug":"161543429456-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिख समाज ने सरकार के निर्णय का स्वागत किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिख समाज ने सरकार के निर्णय का स्वागत किया
Updated Wed, 28 Nov 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिख समाज ने सरकार के निर्णय का किया स्वागत
धामपुर। जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के जिलाध्यक्ष स.सतवंत सिंह सलूजा ने श्री गुरु नानकदेव जी के 550 वें प्रकाश पर्व को पूरे देश व विदेश में भव्य रुप से मनाने के लिए देश के पीएम नरेंद्र मोदी व उनकी कैबिनेट द्वारा लिए निर्णय को ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने गुरु नानकदेव जी की गुरबाणी को सभी भाषाओं में अनुवाद करने के निर्णय का भी दिल से स्वागत किया। कहा कि करतारपुर साहिब स्थान के संबंध में लिए गए निर्णय से दोनों देशों के बीच सामंजस्य स्थापित होगा। इससे भारत ही नहीं, बल्कि विश्व के विभिन्न देशों से पहुंचने वाली सिख संगत को सरलता व सहजतापूर्वक ऐतिहासिक गुरुद्वारों के खुले दर्शन करने का सौभाग्य भी प्राप्त हो सकेगा। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार सतवंत सिंह सलूजा व सचिव सरदार गुरुचरन सिंह चावला ने बताया कि 2019 में विश्व के कोने-कोने में आयोजित होने वाले साहिब श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत जिला बिजनौर में भी विशाल स्तर पर ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।