{"_id":"5bf30c03bdec2269a369be9e","slug":"161542654979-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाकुंभ में दो एकड़ में पंडाल लगाएगी संस्कार भारती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाकुंभ में दो एकड़ में पंडाल लगाएगी संस्कार भारती
Updated Tue, 20 Nov 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाकुंभ में पंडाल लगाएगी संस्कार भारती
बिजनौर। संस्कार भारती मेरठ प्रांतीय प्रबंध समिति की बैठक में प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ में समिति की ओर से दो एकड़ में मंच व पंडाल लगाया जाएगा। इसमें देशभर के कलाकारों द्वारा लोक कलाओं, संगीत, नाटक, नृत्य, चित्रकला आदि ललित कलाओं का प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर संदीप शर्मा उर्फ दीप अंजुम को बिजनौर तथा कुमार अवनीश को धामपुर का जिला संयोजक बनाया गया।
सोमवार को संस्कार भारती की बैठक का आयोजन हुआ। प्रांतीय अध्यक्ष राजीव लोचन ने कहा कि संस्कार भारती का मुख्य उद्देश्य लोगों को संस्कारवान बनने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को सक्रियता के साथ कार्य करने को कहा। भारतीय संस्कृति एवं कला का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार युवा पीढ़ी को संस्कारवान बनाएगा। सह कोषाध्यक्ष सुबोध शर्मा ने बताया कि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को अपनी संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए आगे आना चाहिए। सह प्रमुख सुबोध गुप्ता के अनुसार मंगल निधि योजना के अंतर्गत संस्कार भरती द्वारा चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष पर विशेष डायरी का प्रकाशन किया जाएगा। प्रत्येक पृष्ठ पर भारतीय संस्कृति व कला की महत्वपूर्ण जानकारी प्रकाशित की जाएगी।
इस अवसर पर सह प्रचार प्रमुख सुरेंद्र, महामंत्री संजीव आकांक्षी आदि मौजूद रहे।