फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बढ़ते अपराध और महिला उत्पीड़न के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन

बढ़ते अपराध और महिला उत्पीड़न के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन

Tue, 14 Aug 2018 01:28 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
बढ़ते अपराध और महिला उत्पीड़न के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन
अमरोहा। प्रदेश में बढ़ते अपराध और महिला उत्पीड़न के विरोध में कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट में पर प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपकर सरकार को बर्खास्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार को जिला और शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए धरना दिया। जिलाध्यक्ष चौधरी सुखराज सिंह ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। आए दिन बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं। देवरिया और मुजफ्फरपुर (बिहार) के बालिका ग्रह में जो हुआ उससे देश को शर्मसार किया है। सरकार का बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा एक जुमला बनकर रह गया है। नगर अध्यक्ष फैज आलम राईन ने कहा कि योगी सरकार प्रदेश को विकास के मामले में पीछे धकेल दिया है। किसान व मजदूर और व्यापारी सभी वर्ग खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। प्रदेश में अपराधों लगातार तेजी से बढ़ रहा है। बावजूद इसके सरकार मौन है। डॉक्टर सिराजउद्दीन हाशमी ने सरकार को किसान विरोधी बताया है। वहीं देवरिया प्रकरण की उच्च न्यायालय के जजों की निगरानी में जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान परवेज सिद्दीकी, निराले मियां अंसारी, सुभाष पोसवाल, शुजाअत अली, यासिर अंसारी, डा.राजीव शुक्ला, चौधरी शमीम अय्यूब, नईम अंसारी, हाजी इमरान, मैराजुल जफर, फरजाना खातून, फैज आलम अंसारी, नाजमा खातून, जहीर आलम, अनीस अहमद, समन लता, नरेंद्र सिंह, शाहिद सैफी, महीपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed