{"_id":"5b4ba9464f1c1b45748b511e","slug":"161531685190-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंकर चालक की हादसे में पलवल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंकर चालक की हादसे में पलवल में मौत
Updated Mon, 16 Jul 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर। हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव धीमर खेड़ी के टैंकर चालक की पलवल के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। चालक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव धीमर खेड़ी निवासी आरिफ (30) पुत्र साबिर टैंकर चालक था। शनिवार को वह अपने साथी अल्ताफ के साथ सिकंदराबाद से तेल भरने के लिए पलवल हरियाणा के लिए चला। रात में जैसे ही वह पलवल पहुंचे सामने खड़े ट्रक में पीछे से टैंकर की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस की सहायता से घायल को भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। जहां गंभीर हालत में परिजन उसे मेरठ लेकर आ रहे थे। जहां रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया । आरिफ के तीन बच्चे हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल । शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया है द्य