{"_id":"5a258f0c4f1c1b9e678bfa28","slug":"161512410892-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार व्यापारियों पर 26 हजार जुर्माना, तीन के खिलाफ वाद दायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार व्यापारियों पर 26 हजार जुर्माना, तीन के खिलाफ वाद दायर
Updated Mon, 04 Dec 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार व्यापारियों पर 26 हजार जुर्माना
बिजनौर। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तीन व्यापारी और एक कंपनी के खिलाफ वाद दायर कराया है। वहीं, एडीएम प्रशासन ने चार व्यापारियों पर 26 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
एफडीए ने नजीबाबाद के कामरान (ईजी डे) से कबीर फूड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का पापड़, बढ़ापुर के गांव धरमोवाला के मदन पाल सिंह, नजीबाबाद के गांव लाठीपुरा के शाकिर के मिश्रित दूध का नमूना लिया था, जो जांच में फेल पाया गया। साथ ही मदन पाल, शाकिर बिना लाइसेंस के ही खाद्य कारोबार करते पाए गए थे। खाद्य विभाग ने ईजी डे कंपनी और तीनों खाद्य व्यापारियों के खिलाफ एडीएम कोर्ट में वाद दायर कराया है। एडीएम प्रशासन मदन सिंह गर्ब्याल ने नगीना के मोहल्ला चौधरियान के सरफराज के खजूर, बिजनौर के नसीम अहमद का मिश्रित दूध, किरतपुर के गांव गाजीपुर के टींकू का मिश्रित दूध का नमूना फेल होने पर छह-छह हजार रुपये, अफजलगढ़ के गांव सीरवासुचंद के मोहम्म्द असलम का टोस्ट का नमूना फेल होने पर आठ हजार रुपये जुर्माना लगाया है। अभिहित अधिकारी ने बताया कि खाद्य पदार्थों में मिलावट नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए लगातार छापेमार अभियान शुरू है।